Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

'द्रोणाचार्य अवॉर्ड' पाने वाली पहली महिला हॉकी कोच, जिन्होंने समाज से लड़कर देश को दिलाए मेडल

Sports News, Hockey, Pritam Siwach, Dronacharya Award
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Oct 2025

Last updated on: Oct 02, 2025, 12:26 IST

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच ने अपने शानदार खेल और नेतृत्व से देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने भारत की महिला हॉकी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। प्रीतम सिवाच देश की पहली महिला हॉकी कोच हैं, जिन्हें 'द्रोणाचार्य अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया। 

2 अक्टूबर 1974 को गुरुग्राम के झाड़सा में जन्मीं प्रीतम सिवाच ने महज 13 साल की उम्र में हॉकी खेलनी शुरू की। उस समय प्रीतम 7वीं क्लास में थीं। जब प्रीतम ने हॉकी स्टिक थामी, तो गांव के लोगों से खूब ताने सुनने को मिले, लेकिन उन्होंने इसकी परवाह नहीं की।

जब प्रीतम 10वीं क्लास में थीं, तब परिवार चाहता था कि उनकी शादी हो जाए, लेकिन प्रीतम ने परिवार से कुछ समय मांगा। वह अपने सपनों की उड़ान भरना चाहती थीं। उन्होंने परिवार से ये तक कह दिया कि अगर इतनी जल्दी शादी करवाई, तो वह घर से भाग जाएंगी। 

ऐसे में उन्हें 2 साल की मोहलत मिल गई। साल 1990 में प्रीतम ने पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी अपने नाम किया। साल 1992 में प्रीतम ने जूनियर एशिया कप में हिस्सा लिया। यह उनकी पहली अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा थी। उन्हें अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 'बेस्ट प्लेयर' का खिताब मिला। 

इसी साल प्रीतम ने रेलवे ज्वाइन कर लिया, जिसके बाद प्रीतम को खुद पर विश्वास हो गया कि वह अब अपने सपनों को पूरा करने के लिए समाज से लड़ सकती हैं। हालांकि, कुछ वक्त बाद उनकी शादी हो गई। भले ही इसके बाद उन्हें सोनीपत जाना पड़ा, लेकिन पति और मायके से उन्हें भरपूर सपोर्ट मिला। 

प्रीतम ने 1998 में एशियाड में भारत की कमान संभालते हुए देश को रजत पदक दिलाया। इसके बाद साल 2002 में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में प्रीतम की अहम भूमिका रही। साल 2002 में प्रीतम ने कोचिंग शुरू करने का फैसला लिया। प्रीतम सिवाच कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 में भारतीय महिला हॉकी टीम की ट्रेनर थीं। 

आज वह वह सोनीपत में 'द प्रीतम सिवाच एकेडमी' चलाती हैं, जहां से ट्रेनिंग लेकर कुछ खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भी खेला है। हॉकी में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रीतम सिवाच को साल 1998 में 'अर्जुन अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया, जिसके बाद साल 2021 में उन्हें 'द्रोणाचार्य पुरस्कार' से नवाजा गया।

 

Tags: Sports News , Hockey , Pritam Siwach , Dronacharya Award

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD