Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फिल्म प्रमोशन में 'क्लिकबेट' सवालों के जवाब देकर वायरल होने की होड़ : वरुण धवन

Varun Dhawan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Janhvi Kapoor
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 01 Oct 2025

Last updated on: Oct 01, 2025, 17:10 IST

अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की टीम इसके जोरदार प्रमोशन में जुटी है। वरुण धवन ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान आजकल एक्टर्स को जबरदस्ती के सवालों का जवाब देना पड़ता है। 

इनमें कुछ क्लिकबेट सवाल होते हैं, जो सिर्फ वायरल होने के लिए ही पूछे जाते हैं। उन्होंने विस्तार से बताया कि कैसे आजकल फिल्म प्रमोशन और मार्केटिंग में पारंपरिक गर्मजोशी और मस्ती-मजाक की कमी हो रही है। जब वरुण धवन से पूछा गया कि क्या आजकल फिल्म प्रमोशन में प्रामाणिकता की कमी है, तो वरुण धवन ने आईएएनएस से कहा, "पहले के इंटरव्यू में ईमानदारी और एक-दूसरे से जुड़ने का एहसास होता था। 

अब अक्सर ऐसा लगता है कि हम दर्शकों से जुड़ने के बजाए ऐसे सवालों के जवाब दे रहे हैं जो वायरल होने के लिए पूछे जाते हैं। हमें और भी गहरे और सार्थक इंटरव्यू और सवाल-जवाब की जरूरत है।" उनके विचारों से सहमति जताते हुए जाह्नवी कपूर ने कहा, "सोशल मीडिया के साथ सब कुछ बदल गया है। 

हम अभी भी मार्केटिंग के पुराने फार्मूले अपना रहे हैं, लेकिन दर्शक और भी ज्यादा स्मार्ट हो गए हैं। यहां तक कि इंटरव्यूज में भी वह उत्साह नहीं रहा, जैसे कोई बातचीत के बीच में ही माइक एडजस्ट कर देता हो। मुझे खुशी है कि आज हम इतने सारे इंटरव्यूज कर रहे हैं क्योंकि इससे हमें अपने दर्शकों और उनकी उम्मीदों से फिर से जुड़ने में मदद मिलती है।”

इससे पहले एक इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर ने बताया था कि फिल्म के सेट पर मनीष पॉल बहुत ही एनर्जेटिक दिखाई देते थे। वह सेट को खुशनुमा बनाने और अपने किरदार को कभी भी कहीं भी परफॉर्म करने के लिए तैयार रहते थे। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा ​​और मनीष पॉल जैसे सितारे हैं। 

इस फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ‘कांतारा: चैप्टर 1’ से क्लैश होगी। दोनों फिल्में साथ ही रिलीज हो रही हैं। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से ऋषभ शेट्टी की फिल्म को तगड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है।

 

Tags: Varun Dhawan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Janhvi Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD