Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कैंसर से जंग लड़ते हुए भी हिना खान ने रखा फिटनेस का ख्याल, बनी लाखों लोगों के लिए प्रेरणा

Hina Khan, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Oct 2025

Last updated on: Oct 01, 2025, 17:09 IST

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार होते हैं जो अपने काम के साथ-साथ अपने जीवन की चुनौतियों से भी जूझते हैं। ऐसे में जब कोई सेलिब्रिटी बड़ी मुश्किल बीमारियों का सामना करते हुए भी अपने काम और फिटनेस को लेकर समर्पित रहती है, तो वह सभी के लिए प्रेरणा बन जाती है। 

भारतीय टेलीविजन की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान ने भी अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हिना का नाम सिर्फ उनकी अदाकारी के लिए ही नहीं, बल्कि उनके मजबूत हौसले और फिटनेस के प्रति समर्पण के लिए भी जाना जाता है। जब वह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं, तब भी उन्होंने जिम और योगा से दूरी नहीं बनाई। 

उनका फिटनेस डेडिकेशन सचमुच लोगों को प्रेरणा देता है। हिना खान का जन्म 2 अक्टूबर 1987 को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुआ था। शुरू में उनका मन पत्रकारिता की पढ़ाई करने का था, लेकिन समय के साथ उनकी रुचि और किस्मत उन्हें अभिनय की दुनिया में ले आई।

हिना ने दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद मुंबई आकर एयर होस्टेस बनने की तैयारी भी की। लेकिन किस्मत ने उनका रास्ता बदला और उन्होंने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' नामक लोकप्रिय टीवी शो के लिए ऑडिशन दिया। यह शो उनके करियर की पहली बड़ी पहचान साबित हुआ। 

अक्षरा सिंघानिया के किरदार में उन्होंने लाखों दर्शकों का दिल जीता। उनकी सादगी, अभिनय क्षमता और स्क्रीन पर उनकी उपस्थिति ने उन्हें टीवी की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक बना दिया। हिना खान ने इसके बाद भी कई टीवी शो और वेब सीरीज में काम किया।

'कसौटी जिंदगी की 2' में उन्होंने कोमोलिका का नेगेटिव रोल निभाया, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इसके अलावा, हिना ने रियलिटी शो जैसे 'बिग बॉस 11' और 'खतरों के खिलाड़ी' में भी हिस्सा लिया। उन्होंने अपने अभिनय और मेहनत से कई पुरस्कार भी जीते हैं, जिनमें भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार, इंडियन टेली अवार्ड्स और गोल्ड अवार्ड्स प्रमुख हैं। 

इन पुरस्कारों ने उनके करियर को और ऊंचाइयों तक पहुंचाया। लेकिन हिना खान की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ भी आया, जब उन्हें ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला, जो तीसरी स्टेज तक पहुंच चुका था। यह खबर उनके प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका थी, मगर हिना ने हार नहीं मानी। 

उन्होंने बीमारी से लड़ते हुए भी अपनी सकारात्मकता और हिम्मत का परिचय दिया। कैंसर के इलाज के दौरान भी वे अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती रहीं। डॉक्टरों की सलाह और अपने दृढ़ संकल्प से वे नियमित रूप से योगा और जिम करती रहीं। इस दौरान उनकी यह लगन और मेहनत सबके लिए प्रेरणा बन गई।

 

Tags: Hina Khan , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD