Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान का आयोजन

Chief Secretary Himachal Pradesh, Prabodh Saxena, Himachal Pradesh, Shimla, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 30 Sep 2025

Last updated on: Oct 01, 2025, 13:20 IST

प्रदेश के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की पद से सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज राज्य सचिवालय में सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रबोध सक्सेना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने अपने गठन के उपरांत उल्लेखनीय विकास किया है। 

यह प्रदेश के लोगों, नेतृत्व, अधिकारियों, कर्मचारियों व सभी के सहयोग से संभव हुआ है। प्रदेश के अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन करते हैं। प्रदेश में मौसम कितना भी प्रतिकूल हो कर्मचारी हमेशा ही उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करते आए हैं।

अपने सेवाकाल के दौरान की स्मृतियां साझा करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि हिमाचल के लोग बहुत मेहनतकश और ईमानदार हैं। हिमाचल में सेवा के दौरान हमेशा उन्हें अपने परिवार का अहसास हुआ। उन्होंने प्रदेश व प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

अतिरिक्त मुख्य सचिव के.के. पंत ने प्रबोध सक्सेना द्वारा दी गई अनुकरणीय सेवाओं की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने प्रबोध सक्सेना की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सचिव, सचिवालय प्रशासन राकेश कंवर ने मुख्य सचिव का स्वागत किया।

इस अवसर पर सचिवालय प्रशासन ने सचिवालय से सेवानिवृत्ति पर अनुभाग अधिकारी उमेश, निरीक्षक मुरारी लाल व केयर टेकर रूपेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया और उनकी उल्लेखनीय सेवाओं की सराहना की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Prabodh Saxena , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD