Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

डा. हिमांशु अग्रवाल ने ई.एस.आई. अस्पताल को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बीमा योजना के तहत निर्बाध सेवाओं पर दिया जोर

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 30 Sep 2025

Last updated on: Oct 01, 2025, 12:24 IST

डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने कर्मचारी राज्य बीमा (ई.एस.आई.) अस्पताल, जालंधर को निर्देश दिया कि ई.एस.आई. योजना के तहत रजिस्टर्ड लाभार्थियों को प्रथम श्रेणी की स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान करनी सुनिश्चित की जाए। प्रबंधन के साथ समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस योजना के तहत अधिकांश कर्मचारी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ई.एस.आई. अस्पताल और डिस्पेंसरियों पर निर्भर है। 

उन्होंने ई.एस.आई. अस्पताल की मैडीकल सुपरडैंट डा.वंदना सागर को निर्देश देते हुए कहा कि उनके संस्थान में सभी आवश्यक मैडीकल सेवाएं उपलब्ध होनी चाहिए। डा.अग्रवाल ने ई.एस.आई. प्रबंधन को कहा कि यदि मानव संसाधनों की कमी है, तो इस मुद्दे को तुरंत पंजाब सरकार के समक्ष उठाया जाए, ताकि निर्बाध स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं प्रदान की जा सकें। 

उन्होंने ई.एस.आई. अस्पताल के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंद व्यक्ति को एम्बुलेंस सेवाएं प्रदान करने के लिए सिविल अस्पताल और जिला रैड क्रॉस सोसाइटी के साथ तालमेल बनाया जाए। पंजाब सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मैडीकल सुविधाओं की नियमित उपलब्धता और अन्य मुद्दों के समाधान के लिए नियमित तौर पर समीक्षा की जाएगी। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि ई.एस.आई. लाभार्थियों को समय पर और प्रभावी ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD