Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

'अर्जुन रेड्डी' ने मुझे अभिनेत्री के रूप में नई पहचान दी : शालिनी पांडे

Tollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, Shalini Pandey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Sep 2025

Last updated on: Sep 30, 2025, 14:16 IST

अभिनेत्री शालिनी पांडे ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से सुर्खियां बटोरी थीं। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। यह उनके करियर का महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुई। आईएएनएस के साथ एक विशेष बातचीत में अभिनेत्री ने इसकी अपार सफलता पर बात की।

शालिनी ने बताया कि विजय देवरकोंडा के साथ इस फिल्म ने कैसे एक अभिनेत्री के रूप में अलग-अलग रोल निभाने का आत्मविश्वास दिया। शालिनी पांडे ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “जब अर्जुन रेड्डी बन रही थी, हम सब नए थे। यह हमारी पहली फिल्म थी और हम बस साथ मिलकर अच्छा काम करना चाहते थे। 

जब यह रिलीज हुई और इसे इतना प्यार मिला। इसने मुझे एक एक्टर के तौर पर पहचान दिलाई। मैं बहुत समय से सोच रही थी कि मुझे एक्टर बनना है और अब अचानक मुझे इसके लिए प्यार मिला। यह पहचान बहुत जरूरी थी। उस समय मैं इतनी नई थी कि मुझे दबाव झेलना भी नहीं आता था। 

मैं बस हर चीज का आनंद ले रही थी और उम्मीद कर रही थी कि भविष्य में मेरे काम को ऐसा ही प्यार मिले। अर्जुन रेड्डी के दौरान और उसके बाद भी मेरा ध्यान इसी पर था।” इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में बात करते हुए शालिनी ने कहा, "एक एक्टर के तौर पर मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि सीखने के लिहाज से मेरा सफर सचमुच अद्भुत रहा है। 

पहली ही फिल्म में मैंने जिन लोगों के साथ काम किया, वह जिस तरह की फिल्म थी और जो लोग उस फिल्म में मेरे साथ खड़े रहे, उन्होंने मेरे सफर को बहुत खास बना दिया।" उन्होंने आगे कहा, "पहली ही फिल्म में मुझे बहुत अच्छे अभिनेताओं और निर्देशकों के साथ काम करने का मौका मिला है, जिससे मैं सचमुच धन्य महसूस करती हूं। 

उसके बाद से मैंने जितने भी प्रोजेक्ट किए हैं, वो कमाल की टीम के साथ किए हैं। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं।" बता दें कि शालिनी पांडे ने इस फिल्म में एक मेडिकल की छात्रा का रोल प्ले किया था। इसमें विजय देवरकोंडा ने लीड रोल प्ले किया था।

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , Shalini Pandey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD