Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पर्यटन विभाग लोक कला और संस्कृति को भी देगा बढ़ावा : आरएस बाली

एचपीटीडीसी के होटल्स में पर्यटक निहारेंगे शर्मिला की कांगड़ा पेंटिंग

RS Bali, Raghubir Singh Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 28 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 17:10 IST

पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन विभाग हिमाचल की कला और संस्कृति से पर्यटकों को रू-ब-रू करवाएगा ताकि हिमाचल में टूरिज्म को और भी बढ़ावा मिल सके। इसी कड़ी में धर्मशाला कालेज की सहायक आचार्य शर्मिला शर्मा द्वारा बनाई गई कांगड़ा पेटिंग को पर्यटन निगम के होटल्स में प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए गए।    

धर्मशाला में टूरिज्मो त्रिगर्त के समापन समारोह में पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक रूप से समृद्ध ग्रामीण क्षेत्रों के पर्यटन को बढ़ावा देने, स्वरोजगार सृजित करने और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (इकोनोमिक सर्वे 2024-25) में 7.78 प्रतिशत योगदान देता है।

उन्होंने कहा कि राज्य भर में विवि के माध्यम से चलाए जा रहे पर्यटन डिप्लोमा तथा डिग्री कोर्सिज के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन विभाग पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करेगा ताकि विद्यार्थियों को पर्यटन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में धर्मशाला के पीजी कालेज धर्मशाला के पर्यटन विभाग के छात्रों को प्रशिक्षण की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दृष्टि टूरिस्ट साइट चिहिन्त करने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है विभिन्न साइट्स को प्रशिक्षुओं की मदद से विकसित किया जा सके और उन्हें आथित्य क्षेत्र का अनुभव भी मिल सके।  

आरएस बाली ने धर्मशाला पीजी कालेज की बीए प्रथम वर्ष की टाॅपर अंकिता चैधरी को अपनी तरफ ईनाम के रूप में आईपैड देने की स्वीकृति प्रदान की इसके साथ ही आट्र्स ब्लाक के लिए एंबुलेंस रोड तथा नए प्रवेश द्वार के लिए पचास लाख, आट्र्स ब्लाक में कैनोपी के लिए बीस लाख देने की स्वीकृति भी प्रदान की गई। कालेज के प्राचार्य राकेश पठानिया ने मुख्यातिथि आरएस बाली का विकास कार्यों में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने हमेशा ही धर्मशाला कालेज के विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कालेज प्रबंधन का सहयोग सुनिश्चित किया है। 

प्रो नरेश ने भी टूरिज्मो त्रिगर्त कार्निवल के आयोजन समिति की ओर से कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गणमान्य अतिथिगणों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व महापौर देविं्रद जग्गी, पार्षद अनुराग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरभजन चैधरी, डीएम एचआरटीसी पंकज चढ्ढा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: RS Bali , Raghubir Singh Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD