Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

'20 की उम्र में बाहर से जो दिखती थी, अंदर से वैसी नहीं थी', समांथा ने खोले जिंदगी के राज

Samantha Ruth Prabhu, Samantha Akkineni, Tollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 15:27 IST

साउथ इंडस्ट्री में अपने काम से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु अपना डिजिटल डेब्यू भी कर चुकी हैं। एक्ट्रेस को 'फैमिली मैन-2' और 'सिटाडेल: हनी बनी' में देखा गया था। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी जानी जाती हैं।  

अब एक्ट्रेस के हालिया पोस्ट ने सबको हैरान कर दिया है क्योंकि एक्ट्रेस ने अपनी उम्र के 20वें और 30वें दशक के अनुभव को शेयर किया है। समांथा रुथ प्रभु ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है और खूबसूरत मस्टर्ड ड्रेस में फोटोज पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस ने अपनी हैवी ब्लैक बीड्स वाली ड्रेस से सबका ध्यान खींचा, जिसका शानदार वर्क ड्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। 

उन्होंने अपने लुक को घुंघराले बाल और सिंपल मेकअप से पूरा किया। हालांकि, सबसे खास बात रही उनका भावनात्मक खुलापन। एक्ट्रेस ने अपनी उम्र के बीसवें और तीसवें दशक के पड़ावों में आए मानसिक और भावनात्मक बदलावों पर बेझिझक बात की।

एक्ट्रेस ने बताया कि बीसवें दशक की उम्र में वह लगातार भाग-दौड़ और खुद को दुनिया के सामने साबित करने की होड़ में लगी रहती थीं। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके चेहरे पर एक मुखौटा था। वह बाहर से जो दिखती थीं, अंदर से असल में वैसी नहीं थीं। 

इस दोहरी जिंदगी को जीने की बात उन्होंने स्वीकारी। मगर, जैसे ही वह तीस की उम्र में आईं, उनके अंदर एक गहरा ठहराव आ गया। इस बदलाव ने उन्हें खुद को और अपनी भावनाओं को समझने का मौका दिया। उन्होंने दूसरों की परवाह किए सिर्फ अपने आप पर फोकस किया, खुद के लिए जिंदगी जी।

एक्ट्रेस ने कैप्शन की शुरुआत में लिखा, "दुनिया कहती है कि तीस के बाद सब कुछ ढलान पर आ जाता है, चेहरे की चमक और खूबसूरती गायब हो जाती है…लेकिन सब कुछ बनने की जल्दी में परफेक्ट हेल्थ, परफेक्ट बॉडी और परफेक्ट टाइम सब कुछ निकल गया"। 

एक्ट्रेस आगे लिखती हैं, "मेरा बीसवां दशक शोरगुल और बेचैनी से भरा था, मैंने उसे भागदौड़ में बिता दिया। किसी ने मुझे नहीं बताया कि मैं पहले से ही संपूर्ण हूं, किसी ने मुझे नहीं बताया कि प्यार... सच्चा प्यार...मुझे वैसा ही पा लेगा जैसी मैं हूं।"

 

Tags: Samantha Ruth Prabhu , Samantha Akkineni , Tollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD