Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्वस्थ नारी से ही स्वस्थ परिवार और मजबूत समाज का निर्माण संभव: आर.एस. बाली

"स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" अभियान के तहत नगरोटा बगवां में विशेष स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ

RS Bali, Raghubir Singh Bali, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नगरोटा बगवां , 27 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 12:04 IST

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) एवं विधायक नगरोटा बगवां आर.एस. बाली ने आज शनिवार को नागरिक चिकित्सालय नगरोटा बगवां में “स्वस्थ नारी –सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत आयोजित एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ किया। यह राष्ट्रीय स्तर पर चल रहा अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर, 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जब नारी स्वस्थ होंगी तभी परिवार स्वस्थ और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ परिप्रेक्ष्य में सशक्त बनने के लिए पहले स्वस्थ होना आवश्यक है। आर.एस. बाली ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता से संबंधित सेवाएं प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है। 

शिविर में स्त्री रोग, प्रसूति सेवाएं, पोषण परामर्श, किशोरियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता, निःशुल्क जांचें एवं औषधि वितरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर परिवार एवं समाज को भी सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस शिविर में "मेरा भारत" अभियान के तहत निक्षय मित्रों का पंजीकरण, टीबी की स्क्रीनिंग, आभा आईडी व आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा, साथ ही शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच भी की जा रही है। शिविर के उपरांत आर.एस. बाली ने जल शक्ति विभाग नगरोटा बगवां के विश्राम गृह में लोगों की जन समस्याएं भी सुनीं। 

अधिकांश समस्याओं का उन्होंने मौके पर ही निपटारा किया तथा शेष समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमओ कांगड़ा डॉ. विवेक करोल, एसडीएम मुनीश शर्मा, बीएमओ डॉ. रूबी भारद्वाज, आरकेएस कमेटी के सदस्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 

Tags: RS Bali , Raghubir Singh Bali , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD