Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुझे अपने काम का बखान करना पसंद नहीं : सोनाली कुलकर्णी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Sonali Kulkarni
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 Sep 2025

Last updated on: Sep 29, 2025, 11:33 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी बहुत जल्द फिल्म ‘हैलो नॉक नॉक कौन है’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने आईएएनएस से खास बात की। इस दौरान उन्होंने फिल्म के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने बताया कैसे एक स्टार की टीम मिलकर उनके लिए मेहनत करती है।

एक अभिनेता की लंबी-चौड़ी टीम के बारे में बात करते हुए सोनाली कुलकर्णी ने कहा, "मुझे लगता है कि यह हर स्टार की सहजता का मामला है। आखिरकार, अभिनेता अपनी टीम और साथियों के साथ कड़ी मेहनत करते हैं। दर्शक उन पर प्यार बरसाते हैं और उनके लाखों प्रशंसक हैं। 

इसलिए यह तय करना स्टार और निर्माता पर निर्भर करता है कि उनकी टीम कितनी बड़ी या छोटी होनी चाहिए। आखिरकार यह सही संतुलन बनाने के बारे में है।" सोनाली ने अपने हाल के प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए कहा कि इस दौरान उन्होंने क्या अंतर देखे। साथ ही उनसे मिलने वाली प्रशंसा पर भी बात की। 

उन्होंने कहा, "काम के बीच अंतरों से अधिक, मुझे समानताएं नजर आती हैं। एक कलाकार के तौर पर मैं आभारी हूं कि मैं इतना काम कर रही हूं और दर्शकों से इतनी प्रतिक्रिया प्राप्त कर रही हूं। मुझे अपने काम का बखान करना पसंद नहीं है, क्योंकि यह स्वार्थी लग सकता है, लेकिन मुझे बहुत सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिलती हैं। 

लोग मेरे काम को एक के बाद एक देख पा रहे हैं चाहे वह मानवता मर्डर्स हो, 'ट्रायल सीजन 2' हो, 'जो तेरा है वो मेरा है,' 'सितारा,' 'लव सितारा,' और अब 'हैलो नॉक नॉक कौन है' जैसी फिल्में हों। मुझे बहुत गर्व और सौभाग्य महसूस होता है कि मेरा काम लगातार दर्शकों तक पहुंच रहा है और वह मुझे प्यार दे रहे हैं।"

फिल्म ‘हैलो नॉक नॉक कौन है’ की बात करें तो इस फिल्म में सोनाली के अलावा दयानंद शेट्टी, लिलिपुट, आदित्य श्रीवास्तव और बरखा बिष्ट जैसे कलाकार हैं। इसे परबल बरूआ ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म जल्द रिलीज होगी। इसे दयानंद शेट्टी ने प्रोड्यूस किया है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Sonali Kulkarni

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD