Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

एशिया कप : सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया, पहली ही गेंद पर मिली जीत

Sports News, Cricket, Asia Cup, Asia Cup 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 26 Sep 2025

Last updated on: Sep 27, 2025, 16:16 IST

दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप 2025 के आखिरी सुपर-4 मैच का परिणाम सुपर ओवर के माध्यम से आया। सुपर ओवर में श्रीलंका सिर्फ दो रन बना सकी। कुसाल परेरा और शनाका ने अपना विकेट बिना खाता खोले गंवाया। कामिंडु मेंडिस 1 रन बनाकर नाबाद रहे। 

भारत की तरफ से सुपर ओवर अर्शदीप ने डाला। जीत के लिए जरूरी 3 रन सूर्यकुमार यादव ने पहली ही गेंद पर बनाकर टीम को जीत दिला दी। उनके साथ पारी की शुरुआत करने गिल आए थे। श्रीलंका के लिए सुपर ओवर लेकर वानिंदु हसरंगा लेकर आए थे।  

सुपर ओवर से पहले 203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और 52 गेंद पर शतक लगाया। यह टी20 का उनका पहला शतक था। निसांका पारी की शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर हावी रहे। 

उन्होंने सभी गेंदबाजों पर अटैक किया और फील्ड के हर क्षेत्र में शॉट लगाए। निसांका आखिरी ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। वह 58 गेंद पर 6 छक्के और 7 चौके की मदद से 107 रन बनाकर आउट हुए। कुसाल परेरा ने 32 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। 

परेरा ने निशांका के साथ दूसरे विकेट के लिए 127 रन की साझेदारी की। कप्तान असलांका 5 और कामिंडु मेंडिस 3 रन बनाकर आउट हुए। शनाका 11 गेंद पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका को आखिरी गेंद पर 3 रन की जरूरत थी। टीम 2 रन बना सकी और मैच ड्रॉ रहा।

भारत की तरह श्रीलंका भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। इससे पहले, श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए थे। प्रचंड फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मैच में भी तूफानी बल्लेबाजी की और लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया। 

महज 22 गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक ने 31 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके की मदद से 61 रन की तूफानी पारी खेली। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अच्छे टच में दिखे। सैमसन ने 23 गेंद पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 39 रन की पारी खेली। 

तिलक वर्मा 34 गेंद पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे। अक्षर पटेल ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। अक्षर 15 गेंद पर 21 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए महिश तिक्षाणा, दुश्मंथा चमीरा, वानिंदु हसरंगा, दासुन शनाका और कप्तान असलांका ने 1-1 विकेट लिए।

 

Tags: Sports News , Cricket , Asia Cup , Asia Cup 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD