Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जिला को टीबी मुक्त बनाना और महिलाओं एवं परिवारों के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को सुनिश्चित करना जिला प्रशासन का लक्ष्य : हेम राज बैरवा

उपायुक्त ने की जिला स्तरीय मल्टी सेक्टोरल बैठक की अध्यक्षता

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 26 Sep 2025

Last updated on: Sep 27, 2025, 13:12 IST

आज उपायुक्त कांगड़ा हेम राज बैरवा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी बैठक कक्ष में जिला स्तरीय मल्टीसेक्टोरल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान तथा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की प्रगति और भावी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई और विशेष अभियान के अंतर्गत अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा की गई। 

उपायुक्त ने कहा कि इन दोनों अभियानों का उद्देश्य न केवल रोगों की शीघ्र पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना है, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से स्वस्थ समाज की स्थापना करना भी है। उपायुक्त हेम राज बैरवा ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि आने वाले समय में कांगड़ा जिला को पूर्णतः टीबी मुक्त बनाया जाए और साथ ही महिलाओं एवं परिवारों के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने कहा कि कमजोर एवं उच्च जोखिम वाले वर्गों तक अभियान का विस्तार किया जाये और इसमें औद्योगिक क्षेत्र, जनजातीय इलाकों, धार्मिक स्थलों, आवासीय विद्यालयों, निर्माण स्थलों, शहरी झुग्गियों और वृद्धाश्रमों को प्राथमिकता दी जाये। उन्होंने कहा कि पोषण हस्तक्षेप और देखभाल के माध्यम से टीबी से मृत्यु दर कम करने का संकल्प लिया जाये।

उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र पहल के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों, सहकारी समितियों, काॅर्पोरेट संस्थानों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं को जोड़ा जा रहा है। निक्षय मित्र द्वारा पोषण सहयोग, मनोसामाजिक सहयोग, डायग्नाॅस्टिक सुविधा और आजीविका प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 

इसके अलावा डायबिटीज एवं उच्च बीएमआई वाले टीबी मरीजों को मिलेट आधारित पोषण किट का वितरण किया जा रहा है तथा अन्य मरीजों को पोषण किटें भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके साथ ही हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीनों और एनएएटी टेस्टिंग मशीनों की मदद से शीघ्र जांच को गति प्रदान की जा रही है।

बैठक में जिला टीबी अधिकारी डाॅ. आरके सूद ने बताया कि अभियान के दौरान महिला स्वास्थ्य जांच, महिलाओं में हाइपरटेंशन, डायबिटीज, मुख एवं स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग, और किशोरियों एवं महिलाओं में एनीमिया जांच एवं परामर्श सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। इसके साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी जांच, परामर्श और मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड का वितरण करने के साथ-साथ सामुदायिक जागरूकता गतिविधियां भी चलाई जा रही हैं। 

इसके अलावा टीकाकरण सेवाएं बच्चों को उपलब्ध कराना, किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता एवं पोषण संबंधी सत्र, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान और तेल-चीनी की खपत कम करने पर विशेष फोकस देना, रक्तदान शिविर और आयुष्मान भारत योजना कार्ड वितरण भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निक्षय शिविरों के माध्यम से लोगों की सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक करोल, संयोजक डीआई एजी हरप्रीत भुल्लर, एमओ डाॅ. आदित्य सूद, डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि डाॅ. निकेत कुमार, उप निदेशक मेरा युवा भारत ध्रुव डोगरा, बीएमओ शाहपुर डाॅ. कविता, डीडीओ डीआरडीए भानू प्रताप सिंह, डीपीओ पंचायत विक्रम ठाकुर, सचिव एडुकेयर गुलशन मन्हास, जिला कार्यक्रम अधिकारी (डब्ल्यूसीडी)  अशोक कुमार, नगर निगम से अंशुल शर्मा, जेल विभाग से संजीव कुमार, एकता शर्मा, प्रो. अजय कुमार, यूथ आर्गेनाइजर सन्नी कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD