Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलते हुए करवा रहे हैं प्रदेश का विकास : सुमन सैनी

उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने श्री अग्रवाल सभा लाडवा द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की

Suman Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाडवा , 23 Sep 2025

Last updated on: Sep 27, 2025, 10:54 IST

हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में महाराजा अग्रसेन के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सबका साथ, सबका विकास की नीति पर के अनुसार विकास करवा रहे हैं। महाराजा अग्रसेन की दूरगामी सोच को आधार बनाकर सरकार अपनी योजनाओं से प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है।

उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन सैनी सोमवार की रात शिवाला रामकुंडी लाडवा में श्री अग्रवाल सभा लाडवा द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। कार्यक्रम में पहुंचने पर उपाध्यक्ष सुमन सैनी का श्री अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने सर्वप्रथम लोगों को शारदीय नवरात्रों की बधाई दी और महाराजा अग्रसेन को नमन किया।

उन्होंने अग्रवाल समाज के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि यह समाज सदैव देश व समाज के लिए और उससे भी बढ़कर सम्पूर्ण मानवता के लिए महान सेवाएं प्रदान करता रहा है। उन्होंने समाज के कई महापुरुषों का नाम लेते हुए कहा कि जिस क्षेत्र पर नजर डालें, हर क्षेत्र में अग्रवाल समुदाय के लोगों की भूमिका देखने को मिलती है।श्रीमती सुमन सैनी ने कहा कि अग्रवाल समाज मुख्यत: व्यापार और उद्योग से जुड़ा है। 

हरियाणा सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में उद्योग और व्यापार के अनुकूल माहौल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस समाज के लिए अनेक नीतियों को प्रदेश में लागू किया है।उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि श्री अग्रवाल सभा लाडवा भी समाज के लोगों के सहयोग के लिए अनेक कार्य कर रही है,  इनमें सबसे महत्वपूर्ण शिक्षा के लिए सहयोग करना है। 

किसी भी परिवार में एक शिक्षित व्यक्ति बड़ा परिवर्तन ला सकता है और यदि महिला को शिक्षित किया जाए तो वो दो परिवारों का भला कर सकती है। उन्होंने शिवाला राम कुंडी में  महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाने पर श्री अग्रवाल सभा लाडवा को बधाई व शुभकामनाएं दी।इस मौके पर प्रधान विकास सिंघल, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

Tags: Suman Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD