Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कानून-व्यवस्था के हालात पर कड़ी नज़र रखें: भगवंत सिंह मान की सी.पीज. और एस.एस.पीज. को हिदायत

प्रत्येक योग्य बाढ़ पीड़ित के लिए मुआवज़ा सुनिश्चित करने के लिए कहा

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, KAP Sinha, Chief Secretary of Punjab, Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Sep 2025

Last updated on: Sep 26, 2025, 17:50 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पुलिस कमिश्नरों (सी.पीज.) और सीनियर पुलिस कप्तानों (एस.एस.पीज.) को राज्य भर में कानून-व्यवस्था के हालात पर कड़ी नज़र रखने की हिदायत दी। सी.पीज. और एस.एस.पीज. के साथ वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि बाढ़ पीड़ितों का समय पर पुनर्वास सुनिश्चित करने के लिए इन अधिकारियों का सिविल प्रशासन में अपने हमरुतबा अधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखना ज़रूरी है।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि बाढ़ के दौरान असली नुक़सान झेलने वाले पीड़ितों को ज़रूर मुआवज़ा मिले। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को इस मकसद के लिए उत्साह से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस अत्यावश्यक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सिविल और पुलिस प्रशासन के बीच सुचारू तालमेल की ज़रूरत है।

मुख्यमंत्री ने पीड़ितों तक ज़रूरी सहायता पहुंचनी सुनिश्चित करने के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों का भरोसा बहाली के क़दम उठाने की वकालत की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत कार्य सुचारू हों ताकि पीड़ितों तक सहायता निर्विघ्न पहुंचे।

अपराध और आपराधिक तत्वों के साथ बिल्कुल लिहाज़ न बरतने की नीति दोहराते हुए भगवंत सिंह मान ने सी.पीज. और एस.एस.पीज. को पंजाब भर में कानून-व्यवस्था बरकरार रखने की कोशिशें तेज़ करने के लिए कहा। बाढ़ के दौरान पंजाब पुलिस की भूमिका की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फोर्स के लाजवाब योगदान को इतिहास में सुनहरे अक्षरों से याद किया जाएगा। 

उन्होंने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के अंतर्गत नशों के ख़िलाफ़ और गैंगस्टरों विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की। उन्होंने पंजाब पुलिस की समृद्ध विरासत की तारीफ़ की और भरोसा जताया कि पुलिस हर हाल में पंजाब का अमन, तरक़्क़ी और खुशहाली की रक्षा करती रहेगी। मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, डी.जी.पी. गौरव यादव और अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , KAP Sinha , Chief Secretary of Punjab , Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD