Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' : 8 साल बाद भारत के पास फाइनल में पाकिस्तान से 'बदला' लेने का मौका

Sports News, Cricket, Asia Cup, Asia Cup 2025, India, Pakistan, India Vs Pakistan, India Vs Pakistan Final, India Vs Pakistan Asia Cup Final
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Sep 2025

Last updated on: Sep 26, 2025, 17:46 IST

भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का खिताबी मैच रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया के पास पाकिस्तान से 'बदला' लेने का मौका है। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी बार किसी बड़े टूर्नामेंट में फाइनल साल 2017 में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। 

आइए, इस मुकाबले के बारे में विस्तार से जानते हैं। भारत-पाकिस्तान की टीमें 18 जून 2017 को 'चैंपियंस ट्रॉफी' के फाइनल में उतरी थीं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 50 ओवरों में 4 विकेट खोकर 338 रन बनाए। पाकिस्तान को अजहर अली और फखर जमां की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। 

दोनों बल्लेबाजों के बीच 23 ओवरों में 128 रन की साझेदारी हुई। अजहर 71 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद फखर जमां ने बाबर आजम के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन जुटाते हुए टीम को 200 रन तक पहुंचाया। फखर जमां 106 गेंदों में 114 रन बनाकर आउट हुए। 

उनकी इस पारी में 3 छक्के और 12 चौके शामिल थे। इनके अलावा, बाबर आजम ने 46, जबकि मोहम्मद हफीज ने 37 गेंदों में नाबाद 57 रन टीम के खाते में जोड़े। भारत की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या और केदार जाधव 1-1 विकेट ही निकाल सके। इसके जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। 

टीम ने तीसरी ही गेंद पर रोहित शर्मा (0) का विकेट गंवा दिया। उस समय तक भारत अपना खाता भी नहीं खोल सका था। यहां से विकेटों का पतझड़ लग गया और टीम ने 72 के स्कोर तक 6 विकेट खो दिए। शिखर धवन 21, जबकि युवराज सिंह 22 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके थे। यहां से हार्दिक पांड्या ने मोर्चा संभाला। 

उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ सातवें विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की, लेकिन 26.3 ओवर में पांड्या रन आउट हो गए। पांड्या 43 गेंदों में 6 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद भारतीय टीम महज 30.3 ओवरों में 158 रन पर सिमट गई। 

पाकिस्तान ने यह मैच 180 रन से अपने नाम किया था। अब एशिया कप 2025 में भारत के पास 8 साल पुरानी इस हार का बदला लेने का मौका होगा। टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने अब तक सभी 5 मुकाबले जीते हैं। पाकिस्तान को दो बार (7 विकेट और 6 विकेट) शिकस्त दी है। ऐसे में फैंस का मानना है कि फाइनल में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहेगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Asia Cup , Asia Cup 2025 , India , Pakistan , India Vs Pakistan , India Vs Pakistan Final , India Vs Pakistan Asia Cup Final

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD