Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पूर्वांचल एसोसिएशन ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए केएपी सिन्हा को चेक सौंपा

KAP Sinha, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Purvanchal Association
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Sep 2025

Last updated on: Sep 26, 2025, 16:58 IST

बिहार फाउंडेशन के पंजाब एवं चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष डॉक्टर रूपेश कुमार सिंह और पूर्वांचल एसोसिएशन के चेयरमैन राजिंदर सिंह के नेतृत्व में दोनों ही संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पंजाब के मुख्य सचिव श्री केएपी सिन्हा से मुलाकात की और राज्य के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चेक सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में पूर्वांचल एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके सिंह, उपाध्यक्ष यूके सिंह के साथ अर्जुन सिंह, अशोक झा एवं विक्रम यादव भी शामिल थे।

मुख्य सचिव श्री केएपी सिन्हा से मुलाकात के बाद डॉक्टर रूपेश कुमार सिंह ने कहा, "पंजाब हमारी कर्मभूमि है. इस कर्मभूमि का हम पर ऋण है। पंजाब को जब भी हमारी ज़रूरत होगी, हम और हमारे लोग पंजाब के लिए खड़े रहेंगे। बाढ़ एक प्राकृतिक आपदा है और आपदा की इस घड़ी में केंद्र एवं राज्य दोनों ही सरकारें अपना काम कर रही हैं, हम लोग भी इस प्रयास में अपना छोटा सा योगदान दे रहे हैं और इस दिशा में आगे भी प्रयास करते रहेंगे।"

पूर्वांचल एसोसिएशन के चेयरमैन राजिंदर सिंह ने कहा, "पूर्वांचल एसोसिएशन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामूहिक रूप से प्रयास कर रहा है। बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग पंजाब में सिर्फ़ रोज़ी-रोटी कमाने के लिए यहां नहीं आते हैं, बल्कि यहां के हर सुख-दुख में शामिल हैं।

हम और हमारे लोग तन-मन-धन से बाढ़ पीड़ितों की मदद की दिशा में काम कर रहे हैं।"पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, क्योंकि राज्य से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी हो चुकी है। हालांकि, इस बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई, जिससे राज्य के सैकड़ों गाँव और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ की चपेट में आने से बड़ी संख्या में लोगों की जानें गई हैं और हज़ारों हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसलें बर्बाद हो गई हैं। सतलुज, व्यास और रावी जैसी प्रमुख नदियों में बांधों से पानी छोड़े जाने और उनके जलग्रहण क्षेत्रों (कैचमेंट एरिया) में भारी बारिश के कारण यह संकट पैदा हुआ।

राज्य सरकार ने किसानों की मदद के लिए कदम उठा रही है. कई ज़िलों में बाढ़ प्रभावित परिवार क्षतिग्रस्त घरों और आजीविका के नुक़सान के कारण चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। एनडीआरएफ़, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन अब भी लोगों को सामान्य जीवन में लौटने के लिए व्यापक पुनर्वास की आवश्यकता है।

 

Tags: KAP Sinha , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Purvanchal Association

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD