Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

रुबीना दिलैक ने डांस के जरिए बयां की अपने दिल की खुशी

Rubina Dilaik, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Sep 2025

Last updated on: Sep 26, 2025, 13:40 IST

मशहूर टेलीविजन अभिनेत्री रुबीना दिलैक, जो अपनी शानदार एक्टिंग और आकर्षक व्यक्तित्व के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने सुकून और खुशी के बारे में बताया। रुबीना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह नेवी ब्लू कलर की फ्लोरल ऑर्गेंजा लहंगा और मैचिंग चोली पहने नजर आ रही हैं। 

इस खूबसूरत परिधान के साथ उन्होंने मैचिंग स्टाइलिश चुन्नी भी पेयर की। उनके लुक को गले में नेकलेस, हाथों में चूड़ियां, कानों में बड़े झुमके और मिनिमल मेकअप ने पूरा किया। बालों में उन्होंने आगे हेयर स्टाइल बनाकर पीछे की तरफ चोटी की है, जो उनके ट्रेडिशनल लुक को और निखार रहा है।

इन तस्वीरों में रुबीना डांस के अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं। पहली तस्वीर में वह स्टाइलिश डांस पोज में हैं, जहां उनके हाथों की मुद्रा और चेहरे का आत्मविश्वास उनकी खूबसूरती को और निखार रहा है। दूसरी तस्वीर में उन्होंने दोनों हाथों को डांस के एक खास फॉर्म में ऊपर उठाया है, जिससे उनका लहंगा और चुन्नी का डिजाइन बेहतरीन तरीके से उभरकर सामने आया। 

बाकी तस्वीरों में भी वह कई अनोखे और ग्रेसफुल पोज में नजर आईं, जो उनके डांस के प्रति जुनून को दर्शाता है। रुबीना ने इन तस्वीरों के साथ एक दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा, "डांस करना मेरी अंतर आत्मा को खुशी और शांति देता है।" उनके इस कैप्शन ने साफ कर दिया कि डांस उनके लिए सिर्फ एक कला नहीं, बल्कि उनके दिल और आत्मा को सुकून देने का जरिया है।

रुबीना की ये तस्वीरें फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही हैं। रुबीना के शुरुआती दिनों की बात करें तो उन्होंने साल 2006 में मिस शिमला का खिताब जीता था। फिर साल 2008 में 'मिस नॉर्थ इंडिया' बनीं और उसी साल उन्होंने सीरियल 'छोटी बहू' से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था।

इसके बाद उन्होंने 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' में दमदार किरदार निभाया और फिर 'बिग बॉस 14' में धमाकेदार एंट्री करके शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। रुबीना ने 2022 में फिल्म 'अर्ध' से बॉलीवुड डेब्यू भी किया।

 

Tags: Rubina Dilaik , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD