Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बैलून शेप की स्कर्ट में नोरा का सिजलिंग लुक कर देगा घायल, दुबई में दिखाई अदाएं

Nora Fatehi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Sep 2025

Last updated on: Sep 26, 2025, 13:28 IST

ग्लोबल स्टार नोरा फतेही ने यो-यो हनी सिंह और रैपर-सिंगर बादशाह दोनों के साथ बैक-टू-बैक हिट दिए हैं। एक्ट्रेस ने बादशाह के साथ सॉन्ग "ओ मामा तितम्मा" और यो-यो हनी सिंह के गाने "आई एम सो रिच" में अपनी आवाज दी है। दोनों ही गाने सोशल मीडिया पर हिट साबित हुए हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस की यूनिक ड्रेस ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

नोरा दुबई में गॉर्जियस ड्रेस पहनकर अपने फैशन का जलवा बिखेर रही हैं। डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपना सोशल मीडिया अपडेट किया है और अपनी शानदार बैलून ड्रेस में ढेर सारी फोटोज पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस ने रेड ऑफ शोल्डर अपर के साथ बैलून शेप की स्कर्ट पहनी है। 

इसके साथ एक्ट्रेस ने चेक वाली स्किन टाइट जैकेट भी कैरी की है। एक्ट्रेस का लुक काफी अलग और शानदार है। एक्ट्रेस ने अपने बालों को यूनिक तरीके से स्टाइल किया है और कानों में सिंगल डायमंड ईयर ईयररिंग पहने हैं। जो भी नोरा को इस लुक में देख रहा है, वह खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहा है।

एक यूजर ने नोरा की तारीफ कर लिखा, "वाऊ...बिल्कुल डॉल लग रही हो।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, "प्रिंसेस, आप हमेशा अपनी आकर्षक और मनमोहक फोटो के साथ इंस्टाग्राम पर टॉप पर रहती हैं, आप हमेशा अपनी खूबसूरत और मनमोहक सुंदरता से सभी को मंत्रमुग्ध करती हैं।

नोरा फिलहाल दुबई में डिजाइनर राहुल मिश्रा के डेब्यू शो में हैं, जहां उन्होंने उन्हीं की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी है। एक्ट्रेस बताती हैं कि ज्यादातर चेक पैटर्न का इस्तेमाल केजुअल या मद्रास टाइप आउटफिट में होता है, लेकिन राहुल ने चेक पैटर्न को जैकेट में यूज करके ग्लैमरस बना दिया है। इस ड्रेस में सबसे ज्यादा मुझे ये बैलून स्कर्ट पसंद आई है, मैं इसे पहनकर अच्छे से घूम भी सकती हूं। एक्ट्रेस इस ड्रेस में काफी खुश लग रही हैं।

 

Tags: Nora Fatehi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD