Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

जान्हवी कपूर ने 'संस्कारी' स्टाइल में मनाई नवरात्रि, फिल्म की टीम संग साझा की खूबसूरत झलकियां

Janhvi Kapoor, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sanya Malhotra, Rohit Sharaf
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 15:51 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने नवरात्रि के पावन अवसर पर अपनी आने वाली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की टीम के साथ पारंपरिक अंदाज में त्योहार का जश्न मनाया, जिसकी झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई कुछ खूबसूरत तस्वीरों में वह और उनके को-स्टार्स वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे हैं। 

इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जान्हवी कभी अकेले पोज दे रही हैं, कभी सान्या के साथ नजर आ रही हैं। एक फोटो में वह वरुण की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह चॉकलेट खाती दिख रही हैं।

जान्हवी ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ''हैप्पी नवरात्रि संस्कारी स्टाइल।'' इस फिल्म का हाल ही में एक और रोमांटिक गाना 'तू है मेरी' रिलीज किया गया है। इस गाने को संगीतकार जोड़ी सचेत-परंपरा ने गाया और संगीतबद्ध भी किया है, जबकि इसके खूबसूरत बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं। 

गाना रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। गाने के बारे में बात करते हुए जान्हवी कपूर ने कहा, '''तू है मेरी' उन नाजुक और प्यारे पलों को दर्शाता है, जो बिना कुछ कहे भी दिल को छू जाते हैं। इस गाने को लोग बार-बार सुनना चाहेंगे, खासतौर पर तब जब वे किसी से प्यार करते हैं।''

वरुण धवन ने भी इस गाने की तारीफ करते हुए बताया कि इसकी शूटिंग एक सपने जैसी लगी। यह गाना उन्हें पहली बार प्यार में पड़ने की मासूमियत और रोमांच की याद दिलाता है। फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। 

इस फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, अक्षय ओबेरॉय और मनीष पॉल जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Janhvi Kapoor , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sanya Malhotra , Rohit Sharaf

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD