Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत का आत्मनिर्भर बनना जरूरी, रूस हमारा टाइम-टेस्टेड पार्टनर : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Uttar Pradesh International Trade Show 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 25 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 15:49 IST

भारत के आत्मनिर्भर बनने पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बाद भी भारत की विकास दर मजबूत बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित किए गए उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस ट्रेड शो का साझेदार देश रूस है, जिसका साफ अर्थ है कि हम अपनी टाइम-टेस्टेड साझेदारी को और मजबूत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार 'मेक इन इंडिया' पर फोकस दोगुना कर रही है। हमारा लक्ष्य देश में 'चिप से लेकर जहाज' तक बनाना है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहली, पूरी तरह से स्वदेशी एके-203 असॉल्ट राइफलें जल्द ही सेना को सौंप दी जाएंगी। इंडो-रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड (आईआरआरपीएल) एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी है जिसकी स्थापना उत्तर प्रदेश के अमेठी में एके-203 (जिसे भारत में 'शेर' नाम दिया गया है) के स्वदेशी उत्पादन के लिए की गई है। 

एके-203 राइफलें, एके-47 और एके-56 राइफलों की तुलना में काफी आधुनिक हैं। ये कलाश्निकोव सीरीज की सबसे घातक राइफलों में से एक हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि अब भारतीयों का मानना ​​है कि स्वदेशी उत्पाद बेहतर, उपयोगकर्ता-अनुकूल और टिकाऊ होते जा रहे हैं। 

इस कारण गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए और देश को आत्मनिर्भर बनना होगा। जैसे ही प्रधानमंत्री मेगा ट्रेड शो का उद्घाटन करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, उन्होंने प्रदर्शनी क्षेत्र का दौरा किया और विभिन्न क्षेत्रों में अगली पीढ़ी के इनोवेशन को देखा। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आयोजित इस मेगा इवेंट का तीसरा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राज्य की औद्योगिक, कृषि, सांस्कृतिक और इनोवेशन क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया जाएगा।

यह आयोजन औद्योगिक प्रगति को प्रदर्शित करने, व्यापार सहयोग को बढ़ावा देने और निवेश आकर्षित करने पर केंद्रित है। इसमें बिजनेस और इंडस्ट्री लीडर्स, स्टार्टअप, निर्यातक और सरकारी अधिकारी शामिल होंगे। इस व्यापार मेले में 2,400 से अधिक प्रदर्शकों और 1,25,000 बी2बी आगंतुकों के भाग लेने की उम्मीद है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Uttar Pradesh International Trade Show 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD