Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'आर्थिक मोर्चे पर बड़ी घोषणाएं संभव', जीएसटी पर नरेंद्र मोदी का ऐलान

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Uttar Pradesh International Trade Show 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 25 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 15:49 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी दरों में बदलाव के बाद भविष्य में आर्थिक मोर्चे पर बड़े सुधार की घोषणा की है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि 2025 में प्रमुख सुधार किए जाएंगे। साथ ही उम्मीद जताई कि जैसे-जैसे अर्थव्यवस्था आगे बढ़ेगी, लोगों पर कर का बोझ कम होता जाएगा।  

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 'इंटरनेशनल ट्रेड शो' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर बनने और स्वदेशी उत्पाद बनाने और उन्हें अपनाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा, "देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है, लेकिन हम यहीं रुकने वाले नहीं हैं। 

2017 में हमने जीएसटी लाकर देश की आर्थिक मजबूती का काम किया और 2025 में हम जीएसटी सुधार लेकर आए और फिर से आर्थिक मजबूती होंगे। जैसे-जैसे देश आर्थिक रूप से मजबूती होगा, वैसे-वैसे टैक्स का बोझ कम होता जाएगा।" उन्होंने कहा कि देशवासियों के आशीर्वाद से जीएसटी रिफॉर्म का सिलसिला निरंतर चलता रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा, "कुछ राजनीतिक दल देश के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। 2014 के पहले जो लोग सरकार चला रहे थे, उनकी नाकामियां छिपाने के लिए कांग्रेस और उसके साथी दल जनता से झूठ बोल रहे हैं। 

सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकार में टैक्स की लूट मची हुई थी। लूटे हुए धन में से भी लूट होती थी।" उन्होंने आरोप लगाए कि 2014 से पहले देश के आम नागरिकों को टैक्स की मार से निचोड़ा जा रहा था। यह हमारी सरकार है जिसने टैक्स को बड़े पैमाने पर कम किया है और महंगाई कम की है। 

हमने देश के लोगों की आमदनी और बचत दोनों बढ़ाई हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि 2014 से पहले सिर्फ 2 लाख रुपए तक का इनकम टैक्स माफ था। आज 12 लाख रुपए की इनकम टैक्स फ्री है। उन्होंने कहा कि नए जीएसटी रिफॉर्म से ही इस साल देशवासियों के ढाई लाख करोड़ रुपए बचेंगे। 

इसलिए देश आज गर्व के साथ जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है। इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशी कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, "आज भारत के पास रिफॉर्म की स्ट्रॉन्ग बिल पावर है। हमारे पास डेमोक्रेटिक और पॉलिटिकल स्टेबिलिटी है। 

पॉलिसी प्रिटेक्टिविलिटी भी है। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत के पास बहुत बड़ी युवा और स्किल्ड वर्कफोर्स है। ये सारी बातें दुनिया के किसी देश में नहीं हैं। भारत में हर चीज मौजूद है।" उन्होंने कहा, "दुनिया का कोई भी इन्वेस्टर और कंपनी अगर अपनी ग्रोथ को नए पंख लगाना चाहता है तो भारत में निवेश सबसे किफायती डील है।

सभी के लिए भारत में निवेश करना, यूपी में निवेश करना विन-विन सिचुएशन है।" पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हम सभी के प्रयास से 'विकसित भारत' और 'विकसित यूपी' बनाएंगे।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Uttar Pradesh International Trade Show 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD