Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

'जॉली एलएलबी 3' ने छह दिन में मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ के पार

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Jolly LLB, Jolly LLB 3
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 15:44 IST

बॉलीवुड में जब भी कोर्टरूम ड्रामा की बात होती है, तो 'जॉली एलएलबी' फ्रेंचाइजी का नाम सबसे पहले जुबां पर आता है। 'जॉली एलएलबी 3' फिल्म को लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार दो 'जॉली' यानी अक्षय कुमार और अरशद वारसी आमने-सामने हैं, जो इस फिल्म को और भी दिलचस्प बना देता है। 

फिल्म की रिलीज को अब छह दिन हो चुके हैं, इसने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया, लेकिन अब थोड़ी सुस्ती पकड़ ली है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले वीकेंड में ही दमदार कमाई करते हुए 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। पहले दिन यानी शुक्रवार को 'जॉली एलएलबी 3' ने 12.5 करोड़ की ओपनिंग की, जो एक अच्छी शुरुआत है। 

इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म ने जबरदस्त उछाल लिया। शनिवार को 20 करोड़ और रविवार को 21 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की गई। इस तरह फिल्म ने अपने पहले तीन दिनों में ही 53.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था। चौथे दिन, यानी सोमवार से फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ने लगी। 

सोमवार को फिल्म ने केवल 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि मंगलवार को 6.5 करोड़ रुपए की कमाई हुई। अब बुधवार को, यानी छठे दिन फिल्म का ग्राफ गिरा और फिल्म ने महज 4.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया। अगर अब तक की कुल कमाई की बात करें, तो 'जॉली एलएलबी 3' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छह दिनों में कुल 69.75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 

हालांकि, यह आंकड़ा फिल्म की शुरुआत के मुकाबले थोड़ी धीमी है, लेकिन इससे साफ है कि फिल्म अभी भी दर्शकों की पसंद बनी हुई है। खास बात यह है कि भारत में थोड़ी गिरावट के बावजूद, फिल्म का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है। 'जॉली एलएलबी 3' ने दुनिया भर में अब तक 101.5 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है, जिससे यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है।

इस सफलता के साथ फिल्म ने कुछ बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। टाइगर श्रॉफ की 'बागी 4', जिसने 77.5 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, और जान्हवी कपूर-सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'परम सुंदरी', जिसकी कमाई 84.22 करोड़ रुपए रही, दोनों को 'जॉली एलएलबी 3' ने पीछे छोड़ दिया है।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Jolly LLB , Jolly LLB 3

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD