Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रदेश सरकार औद्योगिक विकास को गति प्रदान कर स्वरोजगार सृजन के लिए प्रतिबद्धः हर्षवर्धन चौहान

300 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र

Harshwardhan Chauhan, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Jagat Singh Negi, Yadvinder Goma
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 13:43 IST

सोलन जिले के घीर औद्योगिक क्षेत्र में 300 एकड़ भूमि के उपयोग को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता मंे गठित कैबिनेट उप-समिति की आज यहां उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। उद्योग मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास को गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं और उनसे जुड़ी वित्तीय व प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि 300 एकड़ भूमि पर आधुनिक बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा, जिसमें विद्युत आपूर्ति, बेहतर जल प्रबंधन प्रणाली और हाई-स्पीड कनेक्टिविटी शामिल होगी, ताकि उद्योगों की स्थापना सुगमता से हो सके। 

इस परियोजना से राज्य की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और युवाओं व स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। विस्तृत चर्चा के उपरांत समिति ने अंतिम लागत-लाभ विश्लेषण तैयार करने का निर्णय लिया जिसे अगली बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव आर.डी. नजीम ने परियोजना के लिए उपलब्ध विकल्पों के बारे में विस्तार से बताया।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, निदेशक उद्योग डॉ. युनूस, प्रबंध निदेशक एचपीएसआईडीसी ऋचा वर्मा, अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलक राज शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Harshwardhan Chauhan , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Jagat Singh Negi , Yadvinder Goma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD