Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डॉ. मनसुख मंडाविया ने स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 के पदक विजेताओं को किया सम्मानित

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 11:39 IST

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बुधवार को 13 से 21 सितंबर तक चीन के बेइदाईहे में आयोजित 73वीं इनलाइन स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप 2025 में भारत के पदक विजेता दल को सम्मानित किया। भारतीय स्केटिंग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। 

भारतीय टीम ने पांच पदक जीते थे, जिसमें 3 स्वर्ण और 2 कांस्य थे। भारत ने 40 से अधिक देशों के बीच पांचवां स्थान हासिल किया था। भारत के लिए चैंपिनशिप ऐतिहासिक रही थी। स्पीड स्केटिंग विश्व चैंपियनशिप में भारत ने सीनियर वर्ग में पहला पदक जीता था। जूनियर वर्ग में पहला स्वर्ण पदक जीता था। 

एथलीटों को सम्मानित करते हुए डॉ. मंडाविया ने कहा, "विश्व चैंपियनशिप में ये ऐतिहासिक पदक दर्शाता है कि हमारे युवा नई ऊंचाइयां छू रहे हैं, चाहे वह मुख्यधारा के खेल हों या उभरते हुए खेल। मैं इस उल्लेखनीय प्रदर्शन से भारत को गौरवान्वित करने के लिए हमारे एथलीटों, प्रशिक्षकों, सहयोगी कर्मचारियों और भारतीय रोलर स्केटिंग महासंघ को तहे दिल से बधाई देता हूं।"

भारत के लिए श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों में आनंदकुमार वेलकुमार (22) रहे। वह सीनियर वर्ग में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो स्वर्ण (1000 मीटर स्प्रिंट और 42,195 मीटर मैराथन) और एक कांस्य (500 मीटर स्प्रिंट) जीता। कृष शर्मा (18) ने 1000 मीटर स्प्रिंट में भारत का पहला जूनियर स्वर्ण पदक जीता। 

अनीश राज (17) ने जूनियर पुरुष 1 लैप स्प्रिंट में कांस्य पदक जीता। भारतीय दल में 20 एथलीट (4 वरिष्ठ पुरुष, 4 वरिष्ठ महिला, 5 जूनियर पुरुष, 7 जूनियर महिला) शामिल थे, जिन्होंने चैंपियनशिप में भाग लिया, जिसमें 40 से अधिक देशों की भागीदारी के साथ सीनियर और जूनियर श्रेणियों में 42 स्पर्धाएं हुईं।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD