Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

फिल्म 'गोडे गोडे चा 2' कॉमेडी के साथ ही मजबूत सामाजिक संदेश देगी : एमी विर्क

Ammy Virk, Pollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Punjabi Films, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 25, 2025, 11:38 IST

पंजाबी अभिनेता एमी विर्क अपनी आने वाली फिल्म 'गोडे गोडे चा 2' का प्रमोशन कर रहे हैं। इस फिल्म का पोस्टर हाल ही में लॉन्च किया गया था। इसके पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम में एमी विर्क ने आईएएनएस से खास बात की। फिल्म के पोस्टर में महिलाओं और पुरुषों की जंग दिखाई गई है, जो अपने वर्चस्व के लिए लड़ रहे हैं। 

एमी विर्क ने फिल्म 'गोडे गोडे चा 2' के बारे में बताते हुए कहा कि यह फिल्म एक मजेदार कॉमेडी फिल्म ही नहीं, एक मजबूत सामाजिक संदेश भी देगी। एमी विर्क ने आईएएनएस से कहा, “इस फिल्म की महिलाएं पुरुषों को अपनी उंगलियों पर नचाती नजर आएंगी, और यह पहले पार्ट से भी ज्यादा हंसी का डोज देने वाली है। 

खास बात यह है कि इस बार भी फिल्म कॉमेडी के साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश लेकर आई है। हम यह ध्यान रखते हैं कि पुरुषों का पक्ष भी इसमें नजरअंदाज न हो। दमदार पंचलाइन्स और महिलाओं के प्रमुख किरदारों से सजी यह फिल्म दर्शकों को न सिर्फ हंसाएगी बल्कि जरूरी संदेश भी देगी। 

मैं खुद इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं और आपके साथ इस मनोरंजन से भरपूर सफर का इंतजार कर रहा हूं।” सीक्वल का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है और इसकी स्क्रिप्ट जगदीप सिद्धू ने लिखी है। इस फिल्म में एमी विर्क और तान्या सिंह की जोड़ी दिखाई देगी।

तान्या ने फिल्म के बारे में बताया, “पहली फिल्म इसलिए खास बनी क्योंकि उसने परिवार की कहानी के साथ पुरानी परंपराओं को हल्के-फुल्के अंदाज में चुनौती दी थी। इस बार महिलाएं और भी सशक्त नजर आएंगी, कॉमेडी और मजेदार होगी, और समानता का संदेश पहले से कहीं ज्यादा प्रभावशाली तरीके से सामने आएगा।”

यह फिल्म पंजाबी फैमिली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गोडे गोडे चा' का सीक्वल है। इस फ्रेंचाइजी का पहला पार्ट लोगों को काफी पसंद आया था। फिल्म ने कमाई के साथ ही सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी हासिल किया था। वीएच मीडिया और जी स्टूडियोज इसे मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म 'गोडे गोडे चा 2' दुनियाभर में 22 अक्टूबर को रिलीज होगी।

 

Tags: Ammy Virk , Pollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD