Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

सीईसी-सीजीसी लांडरां ने क्लाउड कंप्यूटिंग पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal, Chandigarh Engineering College, CEC
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 24 Sep 2025

Last updated on: Sep 24, 2025, 18:03 IST

चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी), सीजीसी लांडरां के डिपार्टमेंट ऑफ़ सीएसई ने कैंपस में एआईसीटीई-अटल स्पॉन्सर्ड एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) ‘रीसेंट ट्रेंड्स एंड रिसर्च ऑन क्लाउड कंप्यूटिंग एंड सर्विसेज' टॉपिक पर आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को एक प्रमुख मंच प्रदान करना था, जहाँ वे क्लाउड कंप्यूटिंग में लेटेस्ट एडवांसमेंट्स, प्रैक्टिकल ऍप्लिकेशन्स और रिसर्च की दिशा का अन्वेषण कर सकें। एफडीपी में अकादमिक क्षेत्र, इंडस्ट्री और गवर्नमेंट इंस्टीटूशन्स से आए प्रतिष्ठित वक्ताओं ने भाग लिया और अत्याधुनिक विषयों पर अपनी विशेषज्ञता साझा की। 

डॉ. माला कालरा (एनआईटीटीटीआर, चंडीगढ़) ने क्लाउड कंप्यूटिंग और एडब्ल्यूएस क्लाउड पर  बहुत ही ज्ञानवर्धक सेशन दिया। डॉ. सतनाम कौर (पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़) ने एआई सोल्यूशन्स के लिए क्लाउड प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल कैसे करें, उस पर अपने विचार रखे। 

मिस आकांक्षा राय शर्मा (टेक्निकल प्रोग्राम मैनेजर, एडब्ल्यूएस साउथ एशिया) ने प्रतिभागियों को एडब्ल्यूएस ट्रेनिंग, सर्टिफिकेशन और एकेडमी कोर्सेज से परिचित कराया। श्री अमन गुप्ता (सीनियर क्लाउड इंजीनियर, एडब्ल्यूएस) ने क्लाउड कंप्यूटिंग, एडब्ल्यूएस आईएएम और जेनरेटिव एआई पर सेशन प्रस्तुत किया। 

श्री अमित जैन (टेक सॉल्यूशंस, मोहाली) ने वर्चुअल प्राइवेट क्लाउड, क्लाउड स्टोरेज और क्लाउड9 आईडीई पर सेशन का संचालन किया। श्री अजय गोदारा (फाउंडर, इनोवेट स्किल्स एवं मेंटर ऑफ चेंज, नीति आयोग) ने मल्टीपल प्लेटफ़ॉर्म पर आईओटी क्लाउड एप्लिकेशन डेवलपमेंट पर ध्यान केंद्रित किया। 

डॉ. लक्ष्मी नारायण ठाकुराल (साइंटिस्ट-ई, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ हाइड्रोलॉजी, रुड़की) ने हाइड्रोलॉजिकल मॉडलिंग और वाटर रिसोर्स मैनेजमेंट के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग पर व्याख्यान दिया। प्रतिभागियों को सी-डैक मोहाली के औद्योगिक दौरे के दौरान एडवांस कंप्यूटिंग, एआई, साइबर सुरक्षा और स्वदेशी क्लाउड नवाचारों का अनुभव प्राप्त हुआ। 

डॉ. मीनाक्षी सूद (एनआईटीटीटीआर, चंडीगढ़) ने करिकुलम डेवलपमेंट और नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन पर चर्चा की। वहीं श्री मनदीप मेहन (एलटीआई माइंडट्री टेक्नोलॉजी, नोएडा) ने आईडीएमसी क्लाउड टूल्स, इलास्टिक लोड बैलेंसर, क्लाउडवॉच और क्लाउडट्रेल सेवाओं पर सत्र प्रस्तुत किया। 

कार्यक्रम में टेक्निकल सेशन के साथ-साथ प्रैक्टिकल डेमोंस्ट्रेशन्स भी शामिल थी जिसने प्रतिभागियों को एडब्ल्यूएस प्लेटफ़ॉर्म, जेनरेटिव एआई, आईओटी, हाइड्रोलॉजिक मॉडलिंग और क्लाउड तकनीक की इंटरडिसिप्लिनरी का मूल्यवान अनुभव प्रदान किया। 

फैकल्टी मेंबर्स को हैंड्स ऑन लर्निंग एक्सपीरियंस, इंडस्ट्री से जुड़े उपयोगी अनुभव तथा इस क्षेत्र में सार्थक परियोजनाओं और शोध कार्यों का मार्गदर्शन करने की रणनीतियों पर गहन समझ प्राप्त हुई। समापन सत्र के दौरान सीजीसी लांडरां के कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह ने ओर्गनइजर्स और पार्टिसिपेंट्स को बधाई देते हुए एफडीपी के सफल आयोजन के लिए उनकी नेतृत्व क्षमता की सराहना की। 

उन्होंने उभरती टेक्नोलॉजीज में निरंतर रिसर्च और डेवलपमेंट के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन डॉ. सुखप्रीत कौर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने एआईसीटीई, अटल सेल, सभी विशिष्ट वक्ताओं और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस एफडीपी को  सफल बनाने में योगदान दिया।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Chandigarh Engineering College , CEC

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD