Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए

 

शिल्पा शेट्टी ने मनाई 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' की 31वीं सालगिरह, शेयर किया 'चुरा के दिल मेरा' का वीडियो

Shilpa Shetty, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Sep 2025

Last updated on: Sep 24, 2025, 12:37 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी सुपरहिट फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' की 31वीं सालगिरह मनाई। इस फिल्म में उनकी जोड़ी अक्षय कुमार के साथ नजर आई थी। उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म का सुपरहिट गाना 'चुरा के दिल मेरा' का एक वीडियो क्लिप साझा किया, जो आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है। 

बता दें कि 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' साल 1994 में रिलीज हुई थी। इसे समीर मल्कन ने डायरेक्ट किया था, वहीं निर्माण वीनस वर्ल्ड एंटरटेनमेंट ने किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म में दमदार एक्शन और कॉमेडी ने दर्शकों को अपनी ओर खींचा।

फिल्म के मुख्य किरदारों में अक्षय कुमार और सैफ अली खान थे, जबकि उनके अपोजिट शिल्पा शेट्टी और रागेश्वरी थीं। इस फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार 'खिलाड़ी' उनकी पहचान बन गया। वहीं शिल्पा शेट्टी ने इस फिल्म के जरिए अपनी एक्टिंग और डांसिंग स्किल से दर्शकों का दिल जीता।

वहीं शक्ति कपूर, जॉनी लीवर और कादर खान ने सहायक भूमिकाओं में अपनी छाप छोड़ी। यह फिल्म उस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। फिल्म का संगीत अनु मलिक ने दिया था, जिसमें 'चुराके दिल मेरा' और 'पास वो आने लगे जरा जरा' जैसे गाने काफी हिट हुए थे।

फिल्म की कहानी इंस्पेक्टर अर्जुन जोगलेकर की हत्या से शुरू होती है, जिसके बाद उसका छोटा भाई करण गोली नामक गैंगस्टर से बदला लेने की कोशिश करता है। फिल्म में करण का किरदार अक्षय कुमार ने निभाया है। वहीं उनकी गैंगस्टर प्रेमिका मोना के किरदार में शिल्पा शेट्टी हैं। 

फिल्म में शिल्पा ने डबल रोल किया। उन्होंने मोना के अलावा बसंती की भी भूमिका निभाई है। मोना गवाही देने की कोशिश करती है लेकिन गोली उसे मार देता है। ऐसे में करण मोना की डुप्लीकेट बसंती की मदद से गोली के खिलाफ सच्चाई सामने लाता है। फिल्म में दीपक कुमार, यानी सैफ अली खान, जो पेशे से अभिनेता है, लेकिन अपनी बोरिंग जिंदगी से परेशान है और करण की बहन शिवांगी से प्यार करता है। 

कहानी में अपराध, बदला, प्यार और दोस्ती के कई पहलू हैं, जो अंत में एक बड़ी लड़ाई और जीत पर खत्म होती है।फिल्म की कहानी सचिन भौमिक ने लिखी और इसे तेलुगु में भी रीमेक किया गया।

 

Tags: Shilpa Shetty , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD