Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

त्योहार के सीजन में जीएसटी की नई दरें सभी के लिए पीएम मोदी की तरफ से हैं 'मिठाई' : मोहन यादव

Dr Mohan Yadav, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 22 Sep 2025

Last updated on: Sep 23, 2025, 15:50 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को भोपाल के चौक बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने व्यापारियों और आम जनता से संवाद किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए टैक्स स्लैब कम किए हैं, जिससे त्योहारों पर उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को लाभ होगा। 

मुख्यमंत्री ने इसे प्रधानमंत्री मोदी की ओर से जनता के लिए 'मिठाई' बताया और कहा कि पीएम ने सबका 'मुंह मीठा' किया है। चौक बाजार में खरीदारी करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वदेशी को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया। उन्होंने अपने लिए कुर्ता-पैजामा खरीदा और यूपीआई से भुगतान किया। 

इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और संगठनों से बातचीत की। बाजार में उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें जीएसटी 2.0 का सीधा लाभ मिला है।एक महिला ने बताया कि उसकी बहन का पहला करवाचौथ है और उसने साड़ी की खरीदारी पर बचत की है। मुख्यमंत्री ने खुद भी दशहरे के लिए कपड़े खरीदे और इसे 'बचत उत्सव' करार दिया। 

उन्होंने कहा कि नवरात्रि, दशहरा, करवाचौथ और दीपावली की खरीदारी के समय जीएसटी 2.0 का असर उपभोक्ताओं के चेहरे पर खुशी के रूप में दिखाई दे रहा है।खरीदारी के बाद मुख्यमंत्री ने व्यापारियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। 

छोटे उद्यमियों और व्यापारियों के लिए लगातार सुधार किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने भी उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए कई व्यवस्थाओं में बदलाव किए हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर रुपया यहीं घूमे और अर्थव्यवस्था मजबूत हो। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का मंत्र ही भारत को मजबूती प्रदान करेगा। यही मंत्र हमें आजादी दिलाने में सहायक बना था और अब यही मंत्र भारत को दुनिया में अग्रणी बनाएगा। 

सीएम यादव ने सभी से अपील की कि वे अपने घरों में स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं और ‘मेक इन इंडिया’ पर भरोसा जताएं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। अंत में उन्होंने सभी को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा कि स्वदेशी अपनाकर देश को और आगे ले जाना ही सच्चा त्योहार होगा।

 

Tags: Dr Mohan Yadav , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD