Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

युद्ध नशे के विरुद्ध: शहर के विभिन्न स्थानों पर चलाया गया कासो ऑपरेशन, 7 आरोपित गिरफ्तार

हेरोइन, अवैध शराब और 2 मोटरसाइकिल बरामद

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जलंधर , 22 Sep 2025

Last updated on: Sep 23, 2025, 10:56 IST

पंजाब सरकार की ‘ युद्ध नशे के  विरुद्ध’ पहल के तहत पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की अगुवाई में ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा, एडीसीपी-1 आकर्षी जैन, एडीसीपी-2 हरिंदर सिंह गिल और अन्य सीनियर पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न स्थानों पर विशेष कासो ऑपरेशन चलाया गया। इस तलाशी अभियान के लिए 130 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था, जिन्होंने जालंधर के 13 हॉटस्पॉट्स, जिनमें रेलवे स्टेशन, अली मोहल्ला, इंदिरा कॉलोनी, भार्गो कैंप, बस्ती शेख आदि शामिल हैं, में कासो ऑपरेशन चलाया। 

इस दौरान प्रत्येक हॉटस्पॉट की निगरानी एडीसीपी/एसीपी रैंक के अधिकारियों द्वारा की गई। इस कार्रवाई में संदिग्ध व्यक्तियों के घरों, वाहनों और आस-पास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई ताकि अवैध गतिविधियों पर नकेल कसी जा सके। 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस कासो ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कुल 32.2 ग्राम हेरोइन, 13,500 मिलीलीटर अवैध शराब और 2 मोटरसाइकिल बरामद कर 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया। इन आरोपितों के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कुल 7 मुकदमे दर्ज किए गए। 

इसके अलावा, स्थानीय लोगों से आस-पास के नशा तस्करों और क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए पूछताछ की गई। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD