Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जुगराज जग्गा के हत्या केस में शामिल दो मुख्य आरोपी नागालैंड से गिरफ्तार

विदेशी गैंगस्टरों मनू अगवान, जीशान अख़्तर और गोपी नवांशहरिया के निर्देश पर टारगेट किलिंग को दिया गया था अंजाम: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Batala Police, Batala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बटाला , 21 Sep 2025

Last updated on: Sep 22, 2025, 15:10 IST

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए अभियान दौरान बड़ी सफलता में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने बटाला पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और नागालैंड पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में जुगराज सिंह उर्फ जग्गा हत्या कांड में शामिल दो मुख्य आरोपियों को नागालैंड के कोहिमा से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान हरमनप्रीत सिंह उर्फ हरमन और उसके चचेरे भाई गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी दोनों निवासी गांव कलेर, बटाला, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने 9 सितंबर, 2025 को जुगराज सिंह उर्फ जग्गा, निवासी चीमा खुदी, बटाला की उसके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी थी।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह टारगेट किलिंग विदेशी गैंगस्टरों जसविंदर सिंह उर्फ मनू अगवान, मुहम्मद यासीन अख़्तर उर्फ जीशान अख़्तर और गोपी नवांशहरिया के निर्देशों पर की गई थी। डीजीपी ने कहा कि आरोपियों को नागालैंड की सक्षम अदालत से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद पंजाब लाया जा रहा है।

इस कार्रवाई के अन्य विवरण साझा करते हुए एजीटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रमोद बान ने बताया कि विश्वसनीय जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ की पुलिस टीमों ने डीएसपी एजीटीएफ राजन परमिंदर की निगरानी में बटाला पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और नागालैंड पुलिस के तालमेल से दोनों आरोपियों को कोहिमा (नागालैंड) की मिडलैंड कॉलोनी के न्यू मार्केट स्थित होटल ब्रॉडवे से गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में थाना श्री हरगोबिंदपुरा, बटाला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103, 61(2) और 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत एफआइआर नंबर 165 दिनांक 09.09.2025 पहले ही दर्ज की जा चुकी है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Batala Police , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD