Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

हिना खान ने अभिषेक संग शेयर किया मजेदार वीडियो, दिखी दोनों की मस्ती

Hina Khan, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 Sep 2025

Last updated on: Sep 22, 2025, 13:40 IST

अभिनेत्री हीना खान इन दिनों शो 'पति-पत्नी और पंगा' में नजर आ रही हैं, और वह आए दिन शो के कंटेस्टेंट्स के साथ वीडियो और तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने शनिवार को अभिषेक के साथ वीडियो पोस्ट की। पोस्ट किए गए वीडियो में हिना खान अभिषेक के साथ सॉन्ग 'लव के लिए कुछ भी करेगा' में शानदार एक्सप्रेशन देते हुए लिप-सिंग करते दिख रही हैं।

हिना के चेहरे पर शरारती मुस्कान और बेहतरीन एक्सप्रेशंस ने वीडियो को और भी आकर्षक बना दिया है। वहीं, अभिषेक भी पूरे जोश के साथ उनके साथ तालमेल बिठा रहे हैं। लुक की बात करें तो हिना ने ब्लैक कलर का स्टाइलिश ड्रेस पहना है। सिंपल मेकअप के साथ कानों में चमकदार ईयररिंग्स ने उनके लुक को एलिगेंट टच दिया है।

दूसरी ओर, अभिषेक ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू जींस पहनी है, और उसके ऊपर ग्रीन कोट डालकर कैजुअल-कूल वाइब क्रिएट की है। दोनों का यह कॉम्बिनेशन परफेक्ट लग रहा था। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए हिना ने कैप्शन में लिखा, "प्यारे क्यूपिड, एक तीर अभिषेक पर भी चला दो ना!"

फैंस ने वीडियो पर ढेर सारे कमेंट्स की बौछार कर दी। एक यूजर ने लिखा, "हिना दी, आपका जादू तो कमाल का है।" वहीं दूसरे ने कहा, "अभिषेक पर तीर चलेगा, लेकिन हिना का दिल तो पहले ही जीत लिया।"अब बात करें गाने की तो सॉन्ग 'लव के लिए कुछ भी करेगा' साल 2001 में आई फिल्म 'लव के लिए कुछ भी करेगा' का है। 

फिल्म का निर्देशन ईश्वर निवास ने किया था। इसमें सैफ अली खान, फरदीन खान और आफताब शिवदासानी मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा, इस फिल्म में सोनाली बेंद्रे और ट्विंकल खन्ना जैसी लोकप्रिय अभिनेत्रियां भी थीं। हिना इन दिनों 'पति पत्नी और पंगा' में पति रॉकी के साथ नजर आ रही हैं। शो को कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे मिलकर होस्ट कर रहे हैं। शो 2 अगस्त से कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है।

 

Tags: Hina Khan , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD