Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सड़के और गालियां बनवाने के विकास कार्य लगातार रहेंगे जारी : डॉ अजय गुप्ता

Dr Ajay Gupta, Amritsar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 19 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 15:32 IST

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 59 के क्षेत्र हाथी गेट के साथ लगती गलियों को बनवाने के विकास कार्य का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि पिछले दिनों बरसात के कारण सड़के और गालियां बनवाने के विकास कार्य रुके पड़े थे। 

उन्होंने कहा कि अब केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सड़के और गालियां बनवाने के विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं आने दे रहे। 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में सड़के,इंटरलॉकिंग टाइलों से बाजार और गालियां बनवाने के करोड़ो रुपयो के विकास कार्यों की नगर निगम से मंजूरी ले ली  है। उन्होंने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है।इस अवसर पर  मनदीप सिंह मोंगा, सनप्रीत सिंह भाटिया, बलदेव सिंह, बिल्ला पटवारी, चिराग कुमार, नगर निगम के अधिकारी और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 67 के क्षेत्र  किशनकोट नीवी आबादी क्षेत्र का नगर निगम अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया। इस अवसर पर डिप्टी बियर अनीता रानी के पुत्र तरुणबीर कैंडी भी मौजूद थे। इस क्षेत्र लोगों को सीवरेज और सेनिटेशन की समस्या आ रही थी। 

लोगों की समस्या सुनने के उपरांत विधायक डॉ गुप्ता ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सीवरेज की सफाई करवाने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीवरेज की इस क्षेत्र में बहुत ही पुरानी समस्या है। उन्होंने कहा कि आने वाले एक सप्ताह के भीतर इस समस्या को पूरी तरह से हर हालत में ठीक करवाया जाए। 

सैनिटेशन को लेकर विधायक डॉ गुप्ता ने मौके पर ही चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर और सेनेटरी इंस्पेक्टर को दिशा निर्देश दिए की इस क्षेत्र में दिन में दो बार सफाई व्यवस्था करवाई जाए। उन्होंने कहा कि खाली पड़े प्लॉट से भी प्रतिदिन कूड़ा लिफ्टिंग करवाई जाए।

 

Tags: Dr Ajay Gupta , Amritsar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD