Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के बारे में लोगों को अधिक से अधिक पहुंचेगी जानकारी, ट्रस्ट के फेसबुक पेज का हुआ शुभारंभ व ‘लोगो’ भी हुआ लांच

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री व ट्रस्ट के चेयरमैन मनोहर लाल ने फेसबुक पेज का किया शुभारंभ, ‘लोगो’ को भी किया लांच

Manohar Lal Khattar, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Kanwar Pal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 20, 2025, 11:28 IST

बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के बारे में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी पहुंचाने व लोगों को जागरूक करने के लिए बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाऊंडेशन (ट्रस्ट) के फेसबुक पेज का शुभारंभ तथा ‘लोगो’ को लांच किया गया। फेसबुक पेज का शुभारंभ तथा ‘लोगो’ की लांचिग आज यहां चण्डीगढ में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री व ट्रस्ट के चेयरमैन श्री मनोहर लाल ने की।

श्री मनोहर लाल ने आज यहां चण्डीगढ में बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ फाऊडेंशन ट्रस्ट की बैठक के दौरान कहा कि जल्द ही ट्रस्ट के भवन का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा और इस संबंध में संबंधित विभाग द्वारा अनापति प्रमाण पत्र शीघ्र ही जारी होगा। उन्होंने बताया कि कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा लगभग 20 एकड भूमि का स्थानातंरण ट्रस्ट को कर दिया गया है और आगामी कार्यवाही पर शीघ्रता से कार्य जारी है। 

आज की बैठक में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव को बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ फाऊडेंशन ट्रस्ट का सदस्य बनाए जाने हेतू स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। बैठक में केन्द्रीय मंत्री व ट्रस्ट के चेयरमैन श्री मनोहर लाल ने संबंधित अधिकारियों व पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आज शुरू किए फेसबुक पेज पर बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के जीवन से संबंधित उनकी वीर गाथाओं के कंटेट को सांझा किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग ट्रस्ट द्वारा प्रदान की जा रही जानकारी से अवगत हो सकें और समाज को प्रेरणा मिल सकें।

श्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान में चल रहे ‘सेवा पखवाडा‘ कार्यक्रम के दौरान बाबा बंदा सिंह बहादुर लोहगढ़ फाउडेंशन  ट्रस्ट परिसर में एक स्वच्छता अभियान चलाया जाए तथा जरूरतमंदों लोगों को ध्यान में रखते हुए एक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जाए और ट्रस्ट की भूमि पर एक बोर्ड भी लगाया जाए। इस बोर्ड पर बाबा बंदा सिंह बहादुर का चित्र तथा ‘लोगो‘ भी होना चाहिए।

श्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को दिशानिर्देश देते हुए कहा कि बाबा बंदा सिंह बहादुर जी जिन स्थानों से गुजरे हैं और ठहराव किया है, उन स्थानों पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए एक रूपरेखा तैयार की जाए ताकि बाबा बंदा सिंह बहादुर जी की वीर गाथाओं को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके। बैठक के दौरान फरीदाबाद से आए हुए श्री गुरप्रसाद सिंह ने 11 लाख रुपए का चैक ट्रस्ट के चैयरमेन व केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल को भेंट किया।

बैठक में पूर्व मंत्री श्री कंवर पाल, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, सूचना, जनसंपर्क एव भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ अमित अग्रवाल और महानिदेशक के. मकरंद पांडुरंग, यमुनानगर के उपायुक्त पार्थ गुप्ता, मुख्यमंत्री के ओएसडी डा प्रभलीन सिंह तथा ट्रस्ट के सदस्य व पदाधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। 

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Kanwar Pal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD