Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने एनई-स्पार्क्स कार्यक्रम के अंतर्गत इसरो का दौरा करने वाले पूर्वोत्तर क्षेत्र के छात्रों के साथ बातचीत की

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 19, 2025, 14:22 IST

केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास एवं संचार मंत्री, श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने पूर्वोत्तर राज्यों के स्कूली छात्रों के साथ वर्चुअल माध्यम से बातचीत की। ये छात्र एनईएसएसी-इसरो और 8 पूर्वोत्तर राज्य सरकारों के सहयोग से एमडोनर के एनई-स्पार्क्स कार्यक्रम के अंतर्गत इसरो मुख्यालय आए थे। 

बातचीत के दौरान, छात्रों ने इसरो सुविधाओं का दौरा करने और अंतरिक्ष विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में भारत की प्रगति के बारे में जानने के अपने अनुभव साझा किए। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने उनके उत्साह की सराहना की और उन्हें वैज्ञानिक जिज्ञासा को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

'अंतरिक्ष के बारे में जागरूकता, पहुँच और ज्ञान के लिए पूर्वोत्तर छात्रों का कार्यक्रम' (एनई-स्पार्क्स), 8 पूर्वोत्तर राज्यों के सहयोग से पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा समर्थित एक प्रमुख पहल है, जो पूर्वोत्तर के छात्रों को इसरो की अत्याधुनिक अंतरिक्ष तकनीक से परिचित कराती है, जिसका लक्ष्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) के क्षेत्रों में उनकी रुचि जगाना है।

इस कार्यक्रम में 800 मेधावी विज्ञान छात्रों (पूर्वोत्तर के प्रत्येक राज्य से 100) के लिए बेंगलुरु स्थित प्रमुख इसरो केन्द्रों का भ्रमण शामिल है। एनई-स्पार्क्स कार्यक्रम के तहत छात्रों के चार बैचों ने सफलतापूर्वक अपना दौरा पूरा कर लिया है, जिससे पूर्वोत्तर क्षेत्र के 394 छात्रों (189 छात्र और 205 छात्राएँ) को एक गहन शिक्षण अनुभव प्राप्त हुआ। 

प्रत्येक बैच में पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के छात्र शामिल थे, जिनके साथ उनके राज्य समन्वयक, एनईसी और एनईएसएसी के समन्वयक भी थे। केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ने प्रमुख इसरो केन्द्रों का दौरा करने वाले लगभग 100 छात्रों से आज मुलाकात की और कार्यक्रम के प्रभाव के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्राप्त करने के लिए उनसे फीडबैक लिया।

बातचीत के दौरान, केन्द्रीय मंत्री ने छात्रों के उत्साह और जिज्ञासा की सराहना की और इस बात पर ज़ोर दिया कि ‘अंतरिक्ष अंतिम सीमा है और भारत आप बच्चों की प्रेरणा के कारण ही आगे बढ़ रहा है।’ उन्होंने चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 तथा आगामी गगनयान मिशन सहित भारत की हालिया उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और हर क्षेत्र के युवाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों के छात्रों ने अपने अनुभवों पर अत्यन्त गहरे विचार साझा किए, जिनमें उपग्रह एकीकरण देखने से लेकर इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिकों से बातचीत तक शामिल थी। कई छात्रों ने अपनी शैक्षणिक आकांक्षाओं में नई स्पष्टता और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में करियर बनाने का अपना दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। 

केन्द्रीय मंत्री के प्रोत्साहन भरे शब्दों ने, विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों के छात्रों के लिए, कार्यक्रम के समावेशी नजरिये पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "हर बच्चे में एक चिंगारी होती है, जिज्ञासा और बुद्धिमत्ता की एक चिंगारी, जो देश और दुनिया के किसी भी हिस्से से चमक सकती है।" 

कार्यक्रम विचारों के जीवंत आदान-प्रदान के साथ संपन्न हुआ, जिसने पूर्वोत्तर के भावी वैज्ञानिकों और नवप्रवर्तकों को आगे बढ़ाने में एनई-स्पार्क्स की भूमिका की पुष्टि की। 800 छात्रों के समग्र लक्ष्य की दिशा में व्यापक पहुंच और अधिक प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों और शैक्षणिक संस्थानों के साथ निकट समन्वय में आगामी बैचों की योजना बनाई गई है।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD