Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हरियाणवी सुपरस्टार रेणुका पंवार का धमाकेदार शो, शेयर की तस्वीरें

Music, Entertainment, Mumbai, Singar, Song, Mumbai News, Renuka Panwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 19, 2025, 11:03 IST

हरियाणा की लोकप्रिय गायिका रेणुका पंवार इन दिनों अपने लाइव परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। व्यस्त शेड्यूल के बीच उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं, जो उनके हालिया शो की झलक दिखाती हैं। पोस्ट की गई तस्वीरों में रेणुका ने अपना स्टाइलिश अंदाज बरकरार रखा। 

उन्होंने गहरे काले रंग का ड्रेस चुना, जो उनकी फिगर को परफेक्टली सूट कर रहा है। हाथों में ब्लैक कलर की चमकदार चूड़ियां पहनकर उन्होंने पूरे लुक को मैचिंग टच दिया। बालों को उन्होंने फ्रंट से सॉफ्ट स्टाइलिंग के साथ पीछे की ओर कर्ली बनाया, जो स्टेज लाइट्स में और भी आकर्षक लग रहा है। 

सिंपल मेकअप और न्यूट्रल लिप्स उनके चेहरे पर और निखार ला रहे थे। वहीं, तस्वीरों की बात करें तो वह स्टेज पर पूरी तरह से छाई नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह माइक थामे जोरदार गाना गाती दिख रही हैं। वहीं, दूसरी में वह गाने की धुन पर ठुमकती हुई हाथों को हवा में लहरा रही हैं। 

कभी सॉफ्ट मेलोडी पर भावुक होकर, तो कभी एनर्जेटिक बीट्स पर थिरकतीं। रेणुका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, "बुलंदशहर।" रेणुका की यह पोस्ट महज कुछ घंटों में हजारों लाइक्स और शेयर्स बटोर चुकी है। वहीं, पोस्ट देखकर फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि यह शो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर शहर में आयोजित हुआ।

रेणुका पंवार का सफर प्रेरणादायक है। मात्र 23 वर्ष की उम्र में उन्होंने हरियाणवी संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। '52 गज का दामन' ने यूट्यूब पर धमाल मचाया है। इसके अलावा, 'चटक-मटक' और 'बन्नो' जैसे गाने के बिना तो शादी या कोई समारोह अधूरा लगता है।

दिलचस्प बात यह है कि रेणुका न केवल गाती है, बल्कि लिरिक्स लिखने के साथ-साथ मॉडलिंग भी करती हैं। हाल ही में उनका नया गाना 'श्यानो जी' रिलीज हुआ था। गाने को मधुर आवाज रेणुका पंवार, खोटू खरखड़ा और आर.जे. स्पाइडर ने दी है और लिरिक्स भी इन्ही ने दिए हैं।

 

Tags: Music , Entertainment , Mumbai , Singar , Song , Mumbai News , Renuka Panwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD