Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर, एक्ट्रेस के वर्क कमिटमेंट पर उठ रहे सवाल?

Deepika Padukone, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 19, 2025, 11:03 IST

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर हो गई हैं। गुरुवार को इसके मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा करते हुए फैंस के साथ यह जानकारी साझा की। मगर इसकी वजह क्या है? इसके पीछे फिल्म निर्माताओं ने तर्क दिया है कि यह सुपरहिट फिल्म 'प्रतिबद्धता और उससे भी अधिक' की हकदार है। 

फिल्म की निर्माण कंपनी वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''यह आधिकारिक घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि 2898 एडी’ के आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। गहन विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है कि हम आगे साथ काम नहीं करेंगे। 

पहली फिल्म के लंबे सफर के बावजूद हमारी कोई स्थायी साझेदारी नहीं बन सकी। ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्में पूर्ण समर्पण और उससे भी अधिक प्रतिबद्धता की हकदार हैं। हम दीपिका को उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स के लिए शुभकामनाएं देते हैं।''फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ दूसरी फिल्म है जिससे दीपिका पादुकोण बाहर हुई हैं। 

इससे पहले फिल्म 'स्पिरिट' से उनको हाथ धोना पड़ा था, जिसे संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित करने वाले थे। अभिनेता प्रभास की यह फिल्म छोड़ने पर मेकर्स ने उन पर यह आरोप लगाया था कि अभिनेत्री ने मां बनने और अपनी बेटी दुआ की देखभाल के लिए 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। 

वहीं दूसरी तरफ ऐसी भी खबरें आई थीं कि दीपिका ने फिल्म की कमाई और समझौते में संशोधन की भी बात मेकर्स से की थी। इसलिए उन्होंने दीपिका पादुकोण को फिल्म से बाहर करने का फैसला किया। इस फिल्म में उनकी जगह अब तृप्ति डिमरी नजर आएंगी। 

दीपिका के फिल्म से हटने के बाद संदीप रेड्डी वांगा ने एक ट्वीट भी किया था, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री पर फिल्म की कहानी को लीक करने की बात कही थी। उन्होंने इसे विश्वासघात कहा था। वहीं हाल की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि एक सुपरस्टार जोड़ी अपनी अनुचित मांगों से निर्माताओं को परेशान कर रही है। 

कई लोगों का मानना ​​है कि यह जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हैं। इस तरह की बातें तब होने लगीं जब निर्देशक संजय गुप्ता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक सुपरस्टार कपल ने 11 वैनिटी की मांग की थी, जिसके चलते फिल्म ही बंद हो गई। हालांकि, यह सब आरोप हैं या सच्चाई, इसका जवाब अभी नहीं मिला है। दीपिका पादुकोण या उनकी टीम ने अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया है।

 

Tags: Deepika Padukone , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD