Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट परियोजना के पांच जहाजों में से पहला डीएससी ए20 (यार्ड 325)जहाज भारतीय नौसेना को सौंपा गया

Military, Indian Navy, DSC A20, Titagarh Rail Systems Limited, TRSL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 17 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 15:13 IST

भारतीय नौसेना के लिए स्वदेशी तौर पर डिजाइन और टीटागढ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) द्वारा निर्मित पांच डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट डीएससीए20 का पहला जहाज 16 सितम्बर, 2025 को कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंपा गया। रक्षा मंत्रालय और टीटागढ रेल सिस्टम्स लिमिटेड के बीच 12 फरवरी, 2021 को पांच डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट जहाज के निर्माण के लिए करार पर हस्ताक्षर किए गए थे। 

अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित डीएससी ए20 को समुद्री निर्माण, आपातस्थिति में बचाव,   निर्माण, मरम्मत और रखरखाव जैसे आवश्यक गोताखोरी अभियानों के लिए तैयार किया गया है। यह कैटामरन पतवार से युक्त है, जिसका विस्थापन लगभग 380 टन है। स्वदेशी डिज़ाइन से युक्त ये जहाज़ भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के निर्दिष्ट नौसेना नियमों और विनियमों के तहत निर्मित किए गए हैं। 

डिज़ाइन चरण के दौरान, जहाज़ों का हाइड्रोडायनामिक विश्लेषण (प्रतिरोध और प्रणोदन विश्लेषण)/मॉडल परीक्षण नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला विशाखापत्तनम में किया गया। ये जहाज़ सरकार की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

 

Tags: Military , Indian Navy , DSC A20 , Titagarh Rail Systems Limited , TRSL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD