Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत घटासनी के आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

आपदा प्रभावित 22 परिवारों को वितरित की खाद्य एवं राहत सामग्री

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा, (ककीरा) , 17 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 12:28 IST

विधानसभा सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह   पठानिया  ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत  आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत घटासनी के अप्पर तथा लोअर  मामूल गाँव  का  दौरा कर  वर्तमान  स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान आपदा प्रभावित लोगों के पारिवारिक सदस्यों का कुशलक्षेम जाना तथा उनके राहत एवं पुनर्वास के लिए संबंधित  विभागीय अधिकारियों को त्वरित  कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

कुलदीप सिंह   पठानिया  ने ग्राम पंचायत  घटासनी के वन विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय  22 आपदा प्रभावित परिवारों को खाद्य एवं राहत  सामग्री  वितरित की। साथ में  उन्होंने प्रभावितों  को एक लाख 40 हजार की तत्काल राहत राशि भी   प्रदान की । 

विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर  लोगों से संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश में जारी इस प्राकृतिक आपदा के दौर में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि प्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित बनाया जा रहा है ।

कुलदीप सिंह   पठानिया  ने  कहा कि  अभी हाल ही में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा  प्रदेश में राहत एवं  पुनर्वास को 1500 करोड़ की धनराशि देने की घोषणा की  है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय  मंत्रियों तथा   अंतर मंत्रालय केंद्रीय दलों द्वारा प्रदेश के विभिन्न आपदा प्रभावित जिलों का दौरा कर  नुकसान का आकलन किया है। 

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय सरकार  द्वारा प्रदेश में हुए  वास्तविक नुकसान  के आधार पर   राहत राशि  उपलब्ध करवाई जानी  चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने  कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते जिला में लगभग 900 के करीब  घरों को नुकसान हुआ है। इसी तरह उपमंडल  चुवाड़ी  के अंतर्गत 121 घर तथा 164  गौ शालाओं को आपदा से क्षति हुई है। 

राज्य सरकार ने रिलीफ मैन्युअल में बदलाव कर सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता  दोहराई है। इस दौरान उन्होंने  लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को  स्थानीय संपर्क मार्गों को जल्द बहाल करने के भी निर्देश दिए। 

इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल ,पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव,  उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक पारस अग्रवाल , पुलिस उपाधीक्षक योगराज, अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया, राजेश मोगरा राजीव ठाकुर, खंड विकास अधिकारी  अनिल गुराडा, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, राम पॉल, अधिशाषी अभियंता राकेश ठाकुर, नरेंद्र चौधरी सहित क्षेत्र के गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD