Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा स्वच्छता ही सेवा अभियान : मुकेश रेपसवाल

अभियान की सफलता को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 16 Sep 2025

Last updated on: Sep 17, 2025, 15:11 IST

जिला में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा-2025 अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष अभियान की थीम “स्वच्छोत्सव” रखी गई है, जो त्योहारों के मौसम को स्वच्छ एवं हरित उत्सवों के विचार से जोड़ती है। यह जानकारी उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उपायुक्त ने बताया कि अभियान के दौरान जिलाभर में बड़े पैमाने पर स्वच्छता गतिविधियां चलाई जाएंगी, जिनमें स्वैच्छिक श्रमदान तथा स्वच्छता लक्षित इकाइयों का रूपांतरण शामिल होगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल आदत ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य और समाज के कल्याण से सीधा संबंध रखती है। इस मिशन की सफलता पूर्ण रूप से जन-भागीदारी पर निर्भर करती है।

उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका लक्ष्य स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना, सभी स्तरों पर नागरिकों व संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित करना और स्थायी स्वच्छता की दिशा में सामूहिक प्रयास करना है। बैठक के दौरान उपायुक्त ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी निकाय लक्षित स्वच्छता इकाइयों की पहचान कर उनकी सफाई करेंगे। जिला स्तर पर स्वच्छोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि और आमजन सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि 17 सितम्बर को जिलेभर में स्वच्छता ही सेवा पर शपथ दिलाई जाएगी। 25 सितम्बर को “एक दिन, एक साथ, एक घंटा” नामक व्यापक श्रमदान कार्यक्रम आयोजित होगा। 

इसके अलावा 2 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ समाज की नींव रखता है। उपायुक्त ने सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें और इसे जन-आंदोलन बनाने में योगदान दें।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक डीसी चौहान, उपनिदेशक उद्यान प्रमोद शाह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, प्रबंधक उद्योग पुनीत कुमार, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) कमल किशोर शर्मा, ओएसडी उमाकांत, कंपनी कमांडेंट होमगार्ड मानसिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD