Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

हरियाणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विशेष विस्तृत पुनरीक्षण के सम्बन्ध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए निर्देश

एसआईआर से संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

A Sreenivas, Election Commision Haryana, ECI, Chief Electoral Officer Haryana, CEO Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Sep 2025

Last updated on: Sep 17, 2025, 12:27 IST

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए श्रीनिवास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 10 सितंबर को सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी जिसमे पूरे देश में विशेष विस्तृत पुनरीक्षण (एसआईआर) को लागू करने निर्देश दिए थे। इसी दिशा में हरियाणा सीईओ ने सभी डीईओ के बैठक आयोजित की।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए श्रीनिवास ने विशेष विस्तृत पुनरीक्षण के सम्बन्ध में सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को कहा कि प्रदेश में जहाँ पर बीएलओ के पद खाली पड़े हैं वहाँ पर जल्द नियुक्ति कर उनके आईकार्ड जारी किये जाएं, ताकि नए सिरे से बनने वाली मतदाता सूची के कार्य में कोई बाधा उत्पन्न न हो। इसके अलावा, एसआईआर से सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाए।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए श्रीनिवास ने यह निर्देश आज यहां विशेष विस्तृत पुनरीक्षण के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारियों व निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिए। उन्होंने विशेष विस्तृत पुनरीक्षण (एसआईआर) के सम्बन्ध में जिला निर्वाचन अधिकारी व निर्वाचक पंजीयन अधिकारी को कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष विस्तृत पुनरीक्षण के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।

नई मतदाता सूची के लिए वर्तमान मतदाता सूची का वर्ष 2002 की मतदाता सूची से होगा मिलान

उन्होंने कहा कि विशेष विस्तृत पुनरीक्षण के सम्बन्ध में आयोग के दिशानिर्देश अनुसार नई मतदाता सूची तैयार की जाएगी। आयोग ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी बीएलओ 20 अक्टूबर तक हरियाणा की वर्तमान मतदाता सूची को वर्ष 2002 वाली मतदाता सूची के साथ मिलान करेंगे, यदि मतदाता का नाम दोनों मतदाता सूचियों में पंजीकृत होगा तो उन्हें किसी भी दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी।

बीएलओ नई मतदाता सूची के लिए गणना (एनुमरेशन) फॉर्म मतदाता के घर जाकर भरवाएगा

श्री ए श्रीनिवास ने सभी डीईओ को निर्देश देते हुए कहा कि बीएलओ नई मतदाता सूची के लिए गणना (एनुमरेशन) फॉर्म हर मतदाता के घर जाकर फॉर्म भरवाएगा। जिसके लिए मतदाता को दो कॉपी फॉर्म की भरने के लिए दी जाएगी। जिसमे से एक कॉपी मतदाता और दूसरी कॉपी बीएलओ नई मतदाता सूची बनाने के लिए साथ ले जायेगा।

हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा की भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केन्द्र का मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1200 के आधार पर रेशनलाइजेशन किया जायेगा, यदि 1200 से ज्यादा मतदाता है तो नया मतदान केंद्र बनाया जाए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिला में स्थित सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समय - समय पर बैठकें  आयोजित की जाए तथा सभी से बूथ लेवल एजेंट की सूची प्राप्त की जाए। 

इसके अलावा, गणना प्रपत्र की प्रिंटिंग तथा बीएलओ को समय पर उपलब्ध करवाना है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वर्ष 2002 तथा वर्ष 2024 की अन्तिम रूप में प्रकाशित मतदाता सूचियाँ विभाग की वेबसाइट पर आम जनता की सुविधा के लिए उपलब्ध हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य के सभी पंजीकृत मतदाताओं, युवाओं जोकि मतदाता बनने के पात्र हैं तथा सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील है कि राज्य की त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए किए जा रहे विशेष विस्तृत पुनरीक्षण में अपना सहयोग दें।

 

Tags: A Sreenivas , Election Commision Haryana , ECI , Chief Electoral Officer Haryana , CEO Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD