Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भूपेंद्र पटेल और विवेक ओबेरॉय ने किया उमिया धाम मंदिर का दौरा

Bhupendra Patel, Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP, Bharatiya Janata Party, Gandhinagar, Gujarat, Bollywood, Vivek Oberoi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 16 Sep 2025

Last updated on: Sep 17, 2025, 11:02 IST

अहमदाबाद के जसपुर में विश्व के सबसे ऊंचे उमिया धाम मंदिर का निर्माण जोरों से चल रहा है। यहां पर मां उमिया को समर्पित 504 फुट ऊंचा मंदिर बनाया जा रहा है। मंगलवार को इसके निर्माण कार्यों का जायजा लेने राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल और फिल्म अभिनेता विवेक ओबेरॉय पहुंचे। 

इस दौरान विवेक ओबेरॉय ने कहा कि ये धाम बनने के बाद कई रिकॉर्ड कायम होंगे। उनसे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने जसपुर स्थित विश्व उमियाधाम के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने इसकी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर की।

 इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "जसपुर स्थित विश्व उमियाधाम में जगतजननी मां उमिया का विश्व का सबसे ऊंचा मंदिर बन रहा है। 504 फीट ऊंचे इस भव्य मंदिर में 1151 धर्म स्तंभों पर 9 लाख घन फीट कंक्रीट की राफ्टिंग का कार्य प्रारंभ हो गया है। यह मंदिर निर्माण कार्य में एक ऐतिहासिक कदम है। 

इस अवसर पर विश्व उमियाधाम के न्यासी, निष्ठावान कार्यकर्ता और सामाजिक नेता उपस्थित रहे और उन्होंने कार्य का निरीक्षण किया।" वहीं, अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद मीडिया से कहा, "विश्व के सबसे ऊंचे मंदिर का गोल्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड कायम होने जा रहा है। 

यह धाम बनते-बनते कई रिकॉर्ड बनाएगा। मेरे लिए ये धाम सिर्फ एक इमारत नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति की धरोहर है। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारे धर्म और सनातन संस्कृति का संरक्षण करेगा। यह हमारी सबसे बड़ी संपत्ति है, जिसे हम इन मंदिरों आदि के रूप में सहेज कर रखते हैं। 

यह विश्व को भी बताएगा कि हमारी जड़ें कहां और कितनी पुरानी हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं यहां दूसरी बार आया हूं। उमिया विश्व फाउंडेशन ने बहुत से सामाजिक कार्यों में सपोर्ट किया है। वे हमारे मेगा ब्लड डोनेशन कार्यक्रम को भी सपोर्ट कर रहे हैं।" विवेक ओबेरॉय ने आगे कहा, "आज मुझे बहुत अच्छा लगा और मेरा जीवन धन्य हो गया। 

गुजरात की धरती में कुछ अलग ही पॉजिटिव सोच आ जाती है।" इसके अतिरिक्त, विवेक ओबेरॉय ने जानकारी दी कि वह अहमदाबाद शहर में कल होने वाले मेगा ब्लड डोनेशन केंद्र में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।

बता दें कि इस धाम का निर्माण उमिया विश्व फाउंडेशन और अडाणी कंक्रीट के सहयोग से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके शिलान्यास के दौरान गर्भगृह से 10 फीट नीचे पंचधातु का 14 किलोग्राम मिश्रण जिसमें सोना, चांदी, तांबा, जवाहरात और मोती शामिल हैं शुद्धिकरण के लिए डाला गया था।

मंदिर की जानकारी देते हुए उमिया फाउंडेशन के अध्यक्ष आर. पी. पटेल ने बताया कि यह उमिया धाम विश्व का सबसे बड़ा और दिव्य मंदिर बनेगा। उनके अनुसार, माता का यह मंदिर विश्व में सनातन धर्म का प्रतीक है। मंदिर में जमीन से 51 फीट की ऊंचाई पर माताजी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जबकि 270 फीट की ऊंचाई पर व्यूइंग गैलरी बनाई जाएगी।

 

Tags: Bhupendra Patel , Bhupendrabhai Rajnikantbhai Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP , Bharatiya Janata Party , Gandhinagar , Gujarat , Bollywood , Vivek Oberoi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD