Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

खेल मंत्री गौरव गौतम ने पलवल में अग्निशमन केंद्र का विधिवत भूमि पूजन किया

पलवल सेक्टर-2 में बनने वाला अग्निशमन केंद्र शहर में आगजनी घटनाओं पर काबू पाने में होगा कारगर साबित

Gaurav Gautam, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana, Palwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पलवल , 14 Sep 2025

Last updated on: Sep 17, 2025, 10:54 IST

हरियाणा सरकार के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने रविवार को पलवल के सेक्टर - 2 में बनने वाले अग्रिशमन केंद्र के लिए भूमि पूजन कर विधिवत रूप से शुभारंभ किया। भूमि पूजन समारोह में पहुंचने पर खेल मंत्री श्री गौरव गौतम का हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया।

खेल मंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि सेक्टर-2 में करीब डेढ एकड़ में लगभग पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह अग्निशमन केंद्र स्वाभाविक रूप से आगजनी से संबंधित घटना होने पर उसे तुरंत प्रभाव से काबू पाने के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य तीव्र गति से कराए जा रहे हैं। जो वादे किए थे वो लगातार पूरे करवाए जा रहे हैं।

श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में बिना भेदभाव के समान रूप से विकास हो रहा है। पलवल को स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और अन्य सभी जरूरी सुविधाओं के लिए विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। 

आने वाले समय में पलवल देश के विकसित और स्वच्छ शहरों में सबसे अग्रणी भूमिका में नजर आएगा।खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने पलवल के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वे सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में अपनी अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी देना सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन से स्वच्छता अभियान में जुडक़र अपने घर की तरह शहर को भी साफ सुथरा रखने का आह्वान भी किया।

 

Tags: Gaurav Gautam , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Palwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD