Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत दक्षिण कोरिया में बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 में अपनी रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन करेगा

राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन बीआईएफएफ में भारत के पहले मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

Busan International Film Festival, BIFF 2025
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Sep 2025

Last updated on: Sep 16, 2025, 20:27 IST

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफ) 2025 और दक्षिण कोरिया में एशियाई विषय-वस्तु एवं फिल्म बाजार (एसीएफएम) में भाग लेने जा रहा है। यह बीआईएफएफ में भारत का पहला मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा, जो सांस्कृतिक कूटनीति को मजबूत करने, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रचनात्मक सहयोग का विस्तार करने और भारत को रचनात्मक अर्थव्यवस्था के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाएगा। 

प्रतिनिधिमंडल में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, एनएफडीसी, फिक्की, एफटीआईआई, एसआरएफटीआई और आईआईएमसी के प्रतिनिधि, साथ ही वेव्स बाजार पहल के चुनिंदा रचनाकार शामिल होंगे।दौरे से पूर्व डॉ. मुरुगन ने कहा कि भारत को बीआईएफएफ 2025 में भाग लेने पर गर्व है, जो एशियाई और वैश्विक सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों को एक साथ लाता है। 

यहां भारत की उपस्थिति सह-निर्माण का विस्तार करने, एवीजीसी में नए अवसर पैदा करने और दक्षिण कोरिया के साथ सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के संकल्प को दर्शाती है। वेव्स बाजार और भारत पर्व के माध्यम से भारत न केवल अपनी रचनात्मक अर्थव्यवस्था, बल्कि कालातीत विरासत और प्रतिभा को भी प्रदर्शित करेगा।बीआईएफएफ और एसीएफएम दोनों में "भारत – विश्व के लिए रचनात्मक अर्थव्यवस्था" विषय पर भारत मंडप स्थापित किया जाएगा, जिसमें वेव्स बाजार पहल पर प्रकाश डाला जाएगा। 

इस पहल का उद्देश्य भारतीय विषय-सामग्री निर्माताओं, उत्पादकों और वितरकों को बी2बी बैठकों के माध्यम से वैश्विक बाजारों से जोड़ना है। एसीएफएम के आधिकारिक कार्यक्रम में "भारत-कोरिया तालमेल: सह-निर्माण में नए क्षितिज" विषय पर पैनल चर्चा भी आयोजित की जाएगी। इस वर्ष भारत का प्रदर्शन अब तक का सबसे प्रभावशाली है, जिसमें दस से अधिक फिल्में भारतीय कथानकों की विविधता को दर्शाती हैं। 

इनमें स्पाइंग स्टार्स (पद्मश्री नीला माधव पांडा) उद्घाटन प्रतियोगिता खंड में प्रतिस्पर्धा कर रही है, जबकि इफ ऑन अ विंटर नाइट (संजू सुरेंद्रन), कोक कोक कोकूक (महर्षि तुहिन कश्यप) और शेप ऑफ मोमो (त्रिबेनी राय) विजन एशिया खंड में प्रदर्शित होंगी। इसके अतिरिक्त बयान (विकास रंजन मिश्रा), डोंट टेल मदर (अनूप लोकुर), फुल प्लेट (तनिष्ठा चटर्जी), करिंजी (शीतल एन.एस.) और आई, पॉप्पी (विवेक चौधरी) भी शामिल हैं।

एशियाई प्रोजेक्ट मार्केट (एसीएफएम) में सह-निर्माण मार्केट के लिए पांच भारतीय प्रोजेक्ट चुने गए हैं, जिनमें डिफिकल्ट डॉटर्स (निर्देशन: सोनी राजदान; निर्माण: आलिया भट्ट, शाहीन भट्ट, एलन मैकएलेक्स और ग्रीष्मा शाह), द लास्ट ऑफ देम प्लेग्स (निर्देशन: कुंजिला मस्किलामणि; निर्माण: पायल कपाड़िया, जियो बेबी और कानी कुसरुति), लंका (द फायर) (निर्देशन: सौरव राय; निर्माण: सुदीप्त साधुखान, विराज सेलोट और अंकिता पुरकायस्थ), मून (निर्देशन व निर्माण: प्रदीप कुर्बा) और द मैजिकल मेन (निर्देशन: बिप्लब सरकार; भारत व अंतरराष्ट्रीय भागीदारों द्वारा सह-निर्मित) शामिल हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा भारतीय कला, संगीत और व्यंजनों की झलक प्रस्तुत करने के लिए "भारत पर्व" का आयोजन किया जाएगा, जो भारत और कोरिया के बीच लोगों के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव का मंच बनेगा और इसमें भारतीय व कोरियाई मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग के दिग्गज शामिल होंगे। इसके साथ ही कोरिया गणराज्य के संस्कृति, खेल एवं पर्यटन मंत्री के साथ डॉ. मुरुगन की जी2जी बैठक भी निर्धारित है, जिससे भारत-कोरिया एवीजीसी और फिल्म सह-निर्माण ढांचे के लिए संरचित संवाद की शुरुआत होगी। 

इस अवसर पर एनएफडीसी, एफटीआईआई, आईआईएमसी और कोरियाई संस्थानों जैसे केएएफए, केओएफआईसी, केओसीसीए के बीच प्रशिक्षण, आदान-प्रदान कार्यक्रमों और भारतीय सामग्री वितरण के लिए आशय पत्रों पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे।उल्लेखनीय है कि बीआईएफएफ एशिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सवों में से एक है, जिसे एफआईएपीएफ द्वारा भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) और कान फिल्म महोत्सव की तर्ज पर मान्यता प्राप्त है, जबकि एसीएफएम सह-निर्माण और वित्तपोषण का प्रमुख मंच है, जो फिल्म निर्माताओं को वैश्विक निवेशकों और भागीदारों से जोड़ता है।

 

Tags: Busan International Film Festival , BIFF 2025

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD