Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

जालंधर प्रशासन द्वारा सेना की मदद से धुस्सी बांध को और मजबूत किया जाएगा

संत सीचेवाल और डिप्टी कमिश्नर द्वारा मंडाला छन्ना में 24 घंटे रखी जा रही है निगरानी

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Jalandhar, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Sant Balbir Singh Seechewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 15 Sep 2025

Last updated on: Sep 16, 2025, 14:14 IST

जालंधर प्रशासन द्वारा मंडाला छन्ना गांव के पास धुस्सी बांध को और मजबूत करने के लिए सेना की सहायता ली जाएगी। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह, एसडीएम शाहकोट शुभी आंगरा और डीएसपी ओंकार सिंह सहित राजसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में बांध को मजबूत करने के लिए चल रहे कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन, ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ सैकड़ों वॉलंटियर्स द्वारा संवेदनशील किनारों को मजबूत और सुरक्षित करने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है। डा. अग्रवाल ने बताया कि स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है और सेना की तैनाती से अतिरिक्त मानव संसाधन और तकनीकी सहायता मिलने से चल रहे प्रयासों को और बल मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि सेना की सक्रिय भागीदारी से बांध को मजबूत करने के प्रयास और तेज होंगे और किसी भी अप्रिय स्थिति से पहले बांध की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। संत सीचेवाल ने सभी वर्गों के लोगों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अब सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बांध की मजबूती के लिए काम किया जा रहा है।

संत सीचेवाल और डा.अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में बाढ़ जैसी किसी भी स्थिति को रोकने के लिए समय रहते धुस्सी बांध को मजबूत कर लिया जाएगा। उन्होंने पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आश्वासन दिया कि गांवों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Jalandhar , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Sant Balbir Singh Seechewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD