Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी के इंडस्ट्रियल एरिया में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने हेतु पांच सदस्यीय समिति का गठन किया

समिति व्यवस्थाएं दुरुस्त होने तक विभागों के साथ समन्वय करेगी है: अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अंबाला , 13 Sep 2025

Last updated on: Sep 16, 2025, 13:20 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अंबाला  छावनी के इंडस्ट्रियल एरिया के पांच प्रतिनिधियों की एक कमेटी गठित करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया में ही “वार रूम” स्थापित करने के निर्देश दिए जिसमें एचएसआईआईडीसी, जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, नगर परिषद व पुलिस कर्मचारी शामिल होंगे जोकि रोस्टर के हिसाब से यहां तब तक रहेंगे जब तक इंडस्ट्रियल एरिया की सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त न हो जाएं।

वार रूम स्थापित करने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्टरी में कमरा भी तय किया गया। अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए गठित की गई कमेटी में इंडस्ट्रियल एरिया के प्रतिनिधि सुभाष धीमान, गोपी सहगल, कमलजीत जैन, कपिल वर्मा व अखिल गुप्ता को शामिल किया गया। यह सभी प्रतिनिधि सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय बनाकर सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करवाने में सहयोग करेगे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज प्रात: इंडस्ट्रियल एरिया में दौरा किया और यहां पर पानी उतरने के बाद युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाने और दवा का छिड़काव करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को इंडस्ट्रियल एरिया में पूरी ताकत व संख्या के साथ सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।इसके अतिरिक्त उन्होंने पेयजल व बिजली आपूर्ति को सुचारू करने के निर्देश दिए। मंत्री अनिल विज ने नालों व सड़कों किनारे जहां भी पानी शेष रह गया है उसे सुपर सकर मशीन के माध्यम से निकालने के निर्देश जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को दिए और कहा कि जब तक सुपर सकर मशीन यहां नहीं पहुंचती तब तक वह इंडस्ट्रियल से नहीं जाएंगे। मशीन के आने पर ही उन्होंने उसकी कार्यप्रणाली को चेक भी किया।

इंडस्ट्रियल एरिया सारे शहर की नब्ज, हजारों की आजीविका यहां से जुड़ी है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इंडस्ट्रियल एरिया का दौरा करते हुए कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया सारे इलाके का होता है, सारे शहर की नब्ज होती है। यहां पर हजारों लोग काम करते हैं जिनकी आजीविका यहां से जुड़ी हुई है। इस मौके पर उन्होंने अपने समक्ष सुपर सकर मशीन के माध्यम से सफाई व्यवस्था के कार्य को करवाना शुरू किया और कहा कि पूरे इंडस्ट्रीयल एरिया मे इस कार्य को बेहतर तरीके से करना सुनिश्चित करें। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर परिषद के कर्मचारी को निर्देश दिए कि वे यहां पर तेल छिडकाव का कार्य करवाएं। कोई भी कौना नहीं छुटना चाहिए। इसके साथ-साथ चुना भी डलवाएं ताकि कोई भी जल जनित बीमारी न पनप सके। उन्होंने यहां पर यह भी कहा कि यदि कोई फैक्टरी संचालक अनुमति देता है कि उनकी फैक्टरी के अंदर तेल का छिडकाव करना है उस कार्य को भी करें। यहां पर सफाई कर्मचारियो की डयूटी लगाएं ताकि सफाई व्यवस्था का कार्य दुरूस्त हो सके और फैक्टरी संचालक अपने काम को शुरू कर सके।

इंडस्ट्रियल एरिया में सदर बाजार की तर्ज पर स्ट्रॉम वॉटर लाइन डाली जाए : मंत्री अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस दौरान एचएसआईआईडी के कार्यकारी अभियंता बलदेव सिंह व जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता से पानी की सप्लाई शुरू होने बारे भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगामी समय में  इंडस्ट्रीयल एरिया को नहरी पानी से जोडने का काम किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान एचएसआईआईडी के कार्यकारी अभियंता बलदेव सिंह को कहा कि जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए अम्बाला छावनी सदर बाजार में स्ट्रॉम वाटर पाईप लाईन डाली गई है। 

इसी तर्ज पर वे इंडस्ट्रीयल एरिया के लिए रूपरेखा बनाएं। उन्होंने कहा कि ऐसी रूपरेखा तैयार करें कि बरसाती पानी सुगमता से निकल सके। कैबिनेट मंत्री ने इस मौके पर इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित लैबैक्स के.के इंटरनेशनल फैक्टरी का भी निरीक्षण किया और यहां पर जल भराव के तहत जो भी नुकसान हुआ था उसका जायजा लिया।ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर उपायुक्त अम्बाला को भी फोन करके कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया के प्रतिनिधियों की इंश्योरैंस से सम्बन्धित कारोबारियों की समस्यांए को हल करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा इंश्योरैंस कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करें और इंडस्ट्रीयल एरिया के प्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल करते हुए जो भी उनकी समस्याएं है उनका निवारण करने की दिशा में कार्य करवाएं।इस अवसर पर इंडस्ट्रियल एरिया के प्रतिनिधि सुभाष धीमान, गोपी सहगल, कमलजीत जैन, कपिल वर्मा, अखिल गुप्ता, भाजपा पदाधिकारी अजय बवेजा, फकीरचंद सैनी, कार्यकारी अभियंता हरभजन सिह, कार्यकारी अभियंता बलदेव सिंह, डीएसपी रमेश कुमार के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD