Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

‘टू मच विद काजोल और ट्विंकल’ का ट्रेलर लॉन्च, शो में सलमान खान और आमिर खान भी होंगे गेस्ट

Kajol, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Twinkle Khanna, Two Much with Kajol and Twinkle
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Sep 2025

Last updated on: Sep 16, 2025, 12:08 IST

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना और काजोल दोनों मिलकर नया शो होस्ट कर रही हैं। इस टॉक शो का नाम है 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल'। आज इसका ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया। इसके ट्रेलर को देखकर आपको करण जौहर के शो कॉफी विद करण की याद आ जाएगी। 

'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में बॉलीवुड स्टार्स की दुनिया और उनकी फिल्मों की बातें होंगी। यहां वो फिल्म और अपने जीवन से जुड़ी कुछ मजेदार घटनाओं के बारे में बताते दिखाई देंगे। इसका ट्रेलर शेयर करते हुए मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "कोई स्क्रिप्ट नहीं, कोई फिल्टर नहीं, वे बस बहुत मजे कर रहे हैं। 

नया टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' 25 सितंबर से प्राइम वीडियो पर देखें।" इसके ट्रेलर में काजोल और ट्विंकल खन्ना का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। दोनों अपने गेस्ट से मजेदार सवाल पूछती दिख रही हैं, जैसे कि सलमान खान से पूछा जाता है, "आप शो का प्रचार कैसे करेंगे?" तो सलमान खान 'ट्विंकल-ट्विंकल लिटिल स्टार' कविता गाने लगते हैं।

ट्रेलर में आमिर खान भी दिखाई दिए हैं। आमिर और सलमान खान साथ में गेस्ट बनकर यहां आए और कुछ मजेदार गेम्स खेलते दिखाई दिए। इसके ट्रेलर में सलमान और आमिर की भाई वाली केमिस्ट्री दिखाई दी और करण और जाह्नवी की मजेदार नोकझोंक दिखाई दी। ट्रेलर में गोविंदा और चंकी पांडे का कॉमिक अंदाज भी नजर आ रहा है। 

इसका ट्रेलर दर्शकों को उनके पसंदीदा स्टार्स की दुनिया की एक झलक देता है। इसमें मस्ती, यादगार पल और मसालेदार गॉसिप-लिंक-अप की बातें होंगी। काजोल ने इस शो के लॉन्च के मौके पर कहा था कि यह शो उनके लिए दोस्तों से मिलने जैसा था, लेकिन दर्शकों के लिए यह अपने पसंदीदा सितारों को एक ऐसे तरीके से देखने का, उनको करीब से जानने का मौका होगा।

शो की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, वरुण धवन, करण जौहर, कृति सेनन, विक्की कौशल, गोविंदा, जाह्नवी कपूर और कई बड़े बॉलीवुड स्टार्स शामिल हैं। इस शो का प्रीमियर 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा। हर गुरुवार को इसका नया एपिसोड जारी किया जाएगा।

 

Tags: Kajol , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Twinkle Khanna , Two Much with Kajol and Twinkle

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD