Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गन्ना बकाया राशि शीघ्र जारी की जाएगी: हरपाल सिंह चीमा

गन्ना किसानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में दिया भरोसा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Senu Duggal, Dr Senu Duggal, Managing Director SUGARFED, MD SUGARFED, SUGARFED
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Sep 2025

Last updated on: Sep 15, 2025, 18:07 IST

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज गन्ना किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को भरोसा दिया कि निजी मिलों द्वारा खरीदे गए उनके गन्ने की कीमत में पंजाब सरकार के हिस्से की बकाया राशि जल्द से जल्द जारी कर दी जाएगी। इस दौरान किसान संगठनों ने बैठक और भरोसे के लिए वित्त मंत्री का धन्यवाद किया। यहां अपने कार्यालय में गन्ना किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कृषि समुदाय की भलाई प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। 

उन्होंने भुगतान में किसी भी विलंब के कारण गन्ना उत्पादकों को होने वाली वित्तीय कठिनाइयों को समझते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार बकाया भुगतान की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रदेश के किसानों को उनकी उपज का समय पर भुगतान प्राप्त हो।

गन्ना किसानों के साथ बैठक से पहले, वित्त मंत्री ने ग्राम पंचायत जल सप्लाई पंप ऑपरेटर एसोसिएशन, पंजाब पुलिस कोरोना वारियर्स, फ्रीडम फाइटर्स उत्तराधिकारी संस्था और दंगा पीड़ित वेलफेयर सोसाइटी सहित विभिन्न एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया। ये बैठकें इन संगठनों की मांगों और मुद्दों के समाधान पर केंद्रित थीं। वित्त मंत्री ने संबंधित विभागों को इन प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत सभी जायज़ मांगों एवं मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए।

इन बैठकों के दौरान, माजा किसान संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष बलविंदर सिंह राजू, दोआबा किसान कमेटी के अध्यक्ष जंगवीर सिंह चौहान, पंजाब पुलिस कोरोना वारियर्स के अध्यक्ष गुरबाज़ सिंह, ग्राम पंचायत जल सप्लाई पंप ऑपरेटर्स के अध्यक्ष बंत सिंह, फ्रीडम फाइटर्स उत्तराधिकारी संस्था के दो अलग-अलग विंग्स के अध्यक्ष चित्तन सिंह मानसा और मेजर सिंह, तथा दंगा पीड़ित वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह सहित इन संगठनों के अन्य सदस्य भी अपने-अपने मुद्दे प्रस्तुत किए।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Senu Duggal , Dr Senu Duggal , Managing Director SUGARFED , MD SUGARFED , SUGARFED

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD