Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिग बॉस 19 में पहुंचे अक्षय कुमार और अरशद वारसी, भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम से बोले- 'आप गुंडियों में फंस गईं'

Akshay Kumar, Bollywood, Bigg Boss, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Bigg Boss 19, 19th season of Bigg Boss, Arshad Warsi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 13 Sep 2025

Last updated on: Sep 15, 2025, 15:41 IST

बिग बॉस 19 का नया एपिसोड कुछ अलग और खास होने वाला है। आमतौर पर शनिवार के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान का दबंग अंदाज देखने को मिलता है, लेकिन इस बार बॉलीवुड के दो सितारे अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टेज पर मौजूद रहेंगे। 

नए एपिसोड का प्रोमो कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें दोनों एक्टर अपनी बातों से घरवालों को हंसी से लोटपोट करते दिख रहे हैं। दरअसल, अक्षय और अरशद अपनी आने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' के प्रमोशन करने के लिए बिग बॉस के घर पहुंचे। 

इस दौरान वे अपने मजेदार अंदाज से घरवालों की क्लास लगाते नजर आए। उन्होंने कंटेस्टेंट्स के साथ ऐसे मजेदार और चुटीले किस्से शेयर किए कि पूरे घर में हंसी का माहौल बन गया। अक्षय कुमार ने शो में सबसे पहले कुनिका की तारीफ की। उन्होंने कहा, "आपके साथ मैंने 'खिलाड़ी' फिल्म में एक गाना किया था और आप आज भी वैसी ही खूबसूरत लगती हैं।"

कुनिका जैसे ही 'थैंक यू' कहती हैं तो अक्षय हंसते हुए कहते हैं, "अरे, ऐसा तो कहना ही पड़ता है।" इस बात पर घर के सभी कंटेस्टेंट्स हंसने लगते हैं। शो का माहौल इतना मस्ती भरा था कि कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज ने अक्षय और अरशद को तबाही तक कह डाला। 

उन्होंने कहा, "दोनों भाई... तबाही।" अक्षय और अरशद की जोड़ी ने घर के बाकी कंटेस्टेंट्स की भी खूब टांग खींची। उन्होंने कहा कि सभी कंटेस्टेंट्स कुछ ज्यादा ही तैयार होकर बैठे हैं, कहीं शादी में जाना है क्या। अरशद ने बसीर अली का मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्होंने तो कपड़े भी ठीक से नहीं पहने हैं।

इसके बाद अक्षय ने भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी से कहा, ''आप गुंडियों में फंस गई हैं।'' सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी 'जॉली एलएलबी 3' फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म की कहानी किसानों की जिंदगी और उनकी समस्याओं के इर्द-गिर्द घूमती है। 

फिल्म में अक्षय और अरशद दोनों ही वकील के किरदार में हैं। फिल्म में सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव, गजराज राव और सीमा बिस्वास जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Bigg Boss , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Bigg Boss 19 , 19th season of Bigg Boss , Arshad Warsi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD