Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरुगन ने रूपनगर ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

किसानों और ग्रामीणों से संवाद कर हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रूपनगर , 13 Sep 2025

Last updated on: Sep 14, 2025, 19:28 IST

सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज पंजाब के रूपनगर ज़िले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया और प्रभावित परिवारों से संवाद किया। उन्होंने शाहपुर बेला, हरीवाल, भानुपाली, बेला ध्यानी और नंगल सहित कई गाँवों का दौरा कर बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लिया।डॉ. मुरुगन ने खेतों का निरीक्षण कर मक्का, धान और अन्य फसलों के नुकसान को देखा। 

ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में जलभराव और मार्गों के कट जाने से कृषि और आपूर्ति दोनों प्रभावित हैं। किसानों ने आशंका जताई कि यदि समय पर राहत कार्य न हुए तो अगली फसल भी प्रभावित हो सकती है।केंद्रीय मंत्री ने आश्वस्त किया कि “केंद्र सरकार आपके साथ खड़ी है और हर संभव मदद करेगी। राहत व पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि प्रभावित परिवार जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें।”ग्रामीणों ने गाँवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए पुल निर्माण की माँग रखी। 

डॉ. मुरुगन ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि सरकार आवश्यक प्रक्रियाएँ पूरी कर पुल निर्माण का कार्य सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढाँचे के विकास और दीर्घकालिक समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।डॉ. मुरुगन ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा को ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर उच्चस्तरीय टीमें प्रभावित क्षेत्रों का आकलन कर रही हैं।

उन्होंने नंगल स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर का भी दौरा कर वहाँ हुई क्षति का निरीक्षण किया और आवश्यक मरम्मत कार्यों का आश्वासन दिया। दौरे के दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और ग्रामीणों द्वारा की जा रही सेवा भावना की सराहना की।

समीक्षा बैठक

रूपनगर जिला प्रशासन के साथ समीक्षा बैठक में डॉ. मुरुगन ने प्रभावित परिवारों को समय पर राहत पहुँचाने, चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता, नकद सहायता, बीज व खाद वितरण और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शी और तेज़ कार्यप्रणाली अपनाने को कहा।उन्होंने स्पष्ट किया कि “राहत कार्यों के साथ-साथ दीर्घकालिक पुनर्वास योजना पर भी कार्य किया जाएगा। पुल, सड़क, सिंचाई और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार मिलकर काम करेंगी।”

आगामी कार्यक्रम

डॉ. मुरुगन 14 सितम्बर 2025 को प्रेस वार्ता के माध्यम से राहत कार्यों की प्रगति साझा करेंगे। इसके उपरांत वे चंडीगढ़ में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 

Tags: Dr Loganathan Murugan , Dr Loganathan Murugan , BJP , Bharatiya Janata Party , Dr L Murugan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD