Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

आर्यन की वेबसीरीज में दिलजीत दोसांझ का गाना सुन शाहरुख खान हुए इमोशनल

Diljit Dosanjh, Pollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Punjabi Films, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 12 Sep 2025

Last updated on: Sep 13, 2025, 16:41 IST

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इन दिनों बेटे आर्यन की पहली सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने शुक्रवार को गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का आभार व्यक्त करते हुए पोस्ट किया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दिलजीत 'तेनु की पता' सॉन्ग रिकॉर्ड कर रहे हैं, और आर्यन रिकॉर्डिंग रूम में बैठकर गाना सुन रहे हैं। 

वीडियो के अंत में आर्यन दिलजीत की बात शाहरुख से वीडियो कॉल पर करवाते हैं, फिर आर्यन और दिलजीत एक-दूसरे के गले लगते हैं। शाहरुख खान ने पोस्ट का कैप्शन दिया, "दिलजीत पाजी को दिल से धन्यवाद और एक बड़ी झप्पी। आप बहुत दयालु और प्यारे हैं। 

उम्मीद है आर्यन ने आपको ज्यादा परेशान नहीं किया होगा। ढेर सारा प्यार। 'तेनु की पता' रिलीज हो चुका है। 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।" 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का तीसरा गाना 'तेनु की पता' रिलीज हो चुका है। 

गाने की खास बात यह है कि इसमें आर्यन, दिलजीत दोसांझ और उज्ज्वल गुप्ता ने आवाज दी है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। वहीं, इसे उज्ज्वल गुप्ता ने कंपोज, अरेंज और प्रोड्यूस किया है। यह आर्यन की पहली निर्देशित सीरीज है, जिसे गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है।

इसके कुछ गाने और ट्रेलर रिलीज कर दिए गए हैं। ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है। इस सीरीज में तीनों खान, आमिर, शाहरुख और सलमान, पहली बार एक साथ दिखाई देंगे। ट्रेलर में रणवीर सिंह, सारा अली खान, एसएस राजामौली, बादशाह और दिशा पटानी की झलक भी दिखाई गई है। 

इस अपकमिंग सीरीज को 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इसमें बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बाम्बा, राघव जुआल, मनोज पहवा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, अन्या सिंह, विजयंत कोहली, गौतमी कपूर, और रजत बेदी जैसे सितारे नजर आएंगे।

 

Tags: Diljit Dosanjh , Pollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD